नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन की पहली खेप देश की राजधानी दिल्ली पहुंच गई है। विशेष विमान के जरिए करीब दस बजे पुणे से कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली खेप इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची।इन्हें अब से कोल्ड स्टोरेज में रखा जाएगा और जब टीकाकरण की शुरुआत होगी, तब टीकाकरण केंद्र पहुंचाया जाएगा।,''पुणे जोन-5 की डीसीपी नम्रता पाटिल ने बताया कि पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के बीच पहली खेप रवाना की गई है।
साथ ही COVID19 वैक्सीन की पहली खेप अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची है| एयरपोर्ट पर गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल मौजूद है|हवाई अड्डे पर मौजूद गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने वैक्सीन की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई।
गुजरात सरकार परिवार कल्याण के एडिशनल डायरेक्टर डॉ.पटेल, ने बताया था कि पुणे से कोविशिल्ड वैक्सीन आज सुबह 10:50 बजे तक अहमदाबाद पहुंच जाएगी। 2.76 लाख वैक्सीन की डोज अहमदाबाद, गांधीनगर और भावनगर को दी जाएगी। दूसरा डोज एक महीने के बाद आएगा। 16 जनवरी को 287 सेशन साइटों पर वैक्सीनेशन शुरू होगा|
जानकारी के अनुसार पुणे एयरपोर्ट से टीकों को दिल्ली-अहमदाबाद के अलावा देशभर में 12 स्थानों पर भेजा गया है| जिनमें दिल्ली और अहमदाबाद के अलावा कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, करनाल, हैदराबाद, विजयवाड़ा, गुवाहाटी, लखनऊ, चंडीगढ़ और भुवनेश्वर शामिल हैं|मुंबई के लिए टीके सड़क मार्ग से रवाना किए गए हैं|
केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'आज एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइंस 56.5 लाख वैक्सीन की खुराक के साथ पुणे से दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलांग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ के लिए 9 फ्लाइट संचालित करेंगी|
स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, 'स्पाइसजेट ने आज भारत में कोविड वैक्सीन की पहली खेप पहुंचाई है। 'कोविशील्ड' की पहली खेप में 1088 किलोग्राम वजन की 34 पेटियां थीं जिन्हें पुणे से दिल्ली लाया गया है।' पहली खेप को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। तीन ट्रकों में कोविशील्ड वैक्सीन की खेप को पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचाया गया। एयरपोर्ट से इन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाया जाएगा। देश में वैक्सीन लगाने का काम शनिवार 16 जनवरी से शुरू होगा।
ओडिशा: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविडशील्ड वैक्सीन की पहली खेप भुवनेश्वर पहुंची। देश में कोरोना वायरस का वैक्सीनेशन 16 जनवरी से शुरू होगा।
आज हमें कोविडशील्ड वैक्सीन की 4,08,000 वैक्सीन डोज की पहली खेप मिल गई है। 16 जनवरी को राज्य में कोरोना के 160 केंद्रों में वैक्सीन की डोज लगाने का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। पहले चरण में हम स्वास्थ्य से जुड़े लोगों को वैक्सीन लगाएंगे: निर्देशक, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, ओडिशा
पहले चरण में हिमाचल प्रदेश में कोविडशील्ड वैक्सीन के 93,000 डोज आ रहे हैं, वैक्सीन को राज्य के 386 कोल्ड चेन प्वाइंट तक पहुंचाया जाएगा: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
उत्तर प्रदेश: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविडशील्ड वैक्सीन की पहली खेप लखनऊ पहुंची। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने बताया, "आज हमें लखनऊ में 1,60,000 वैक्सीन मिल रही हैं, हमें कुल 11 लाख वैक्सीन मिलेंगी।
कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज प्वाइंट पर हमारी पुलिस व्यवस्था होगी, वहां पर लाइटिंग की व्यवस्था समेत अग्निशमन के उपकरण भी होंगे। वैक्सीन के वितरण के दौरान हम गाड़ियों को सुरक्षा देंगे। वैक्सीन लगाने वाले सेंटर पर पुलिस की टीमें मौजूद रहेंगी: प्रशांत कुमार, ADG (कानून-व्यवस्था), UP
असम: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविडशील्ड वैक्सीन की पहली खेप गुवाहाटी पहुंची।
पंजाब: पुणे से सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविडशील्ड वैक्सीन की पहली खेप मोहाली में स्टोरेज सेंटर पहुंची।
पश्चिम बंगाल: कोलकाता एयरपोर्ट पर कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली खेप पहुंची।
बिहार: पटना हवाई अड्डे पर कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली खेप पहुंची।
तमिलनाडु: चेन्नई में कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली खेप पहुंची।
इससे पहले,'सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से तीन ट्रकों में कोविशिल्ड वैक्सीन आज सुबह-सुबह पुणे एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट से वैक्सीन की खुराक देशभर में भेजी जाएगी। कोविशिल्ड' वैक्सीन को ले जाने वाली पहली फ्लाइट पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई। देश में वैक्सीन लगाने का काम 16 जनवरी से शुरू होगा|