मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी में फिर दरिंदगी: भदोही में नाबालिग युवती से रेप के बाद हत्या, फिर दरिंदों ने शव को तेजाब से नहलाया

भदोही: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है| अब उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक नाबालिग किशोरी के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है,'' जहां एक नाबालिग लड़की का कथित रूप…

यूपी में फिर दरिंदगी: भदोही में नाबालिग युवती से रेप के बाद हत्या, फिर दरिंदों ने शव को तेजाब से नहलाया
यूपी में फिर दरिंदगी: भदोही में नाबालिग युवती से रेप के बाद हत्या, फिर दरिंदों ने शव को तेजाब से नहलाया | फ़ोटो: TVL News

भदोही: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है| अब उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक नाबालिग किशोरी के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है,'' जहां एक नाबालिग लड़की का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर हत्या कर दरिंदों ने शव को तेजाब से नहला दिया|



2 दिन पहले खेत से अचानक लापता हुई नाबालिग लड़की का शव नदी के किनारे मिला है.'' जली हुई अवस्था में शव मिला है| भदोही के शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार से लापता दसवीं कक्षा की छात्रा का शव बुधवार को जली हालत में वरूणा नदी में उतराता मिला।




आशंका है कि छात्रा की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी और पहचान छिपाने के लिये शव को तेजाब से जला दिया। एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी सोमवार की शाम वरुणा किनारे मवेशियों को चराने गई थी। आज सुबह छात्रा का शव उतराया मिलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग जौनपुर-भदोही मार्ग पर उतर गए। लोगों का आरोप है कि दो दिन पहले छात्रा के लापता होते ही पुलिस को सूचना दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मौके पर एसपी रामबदन सिंह भी पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। हालांकि,' घंटों बाद पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है|




पुलिस ने बताया कि मृतका के साथ पशु चराने के समय 12 वर्षीय छोटी बहन भी थी। छोटी बहन भोजन करने के लिए घर आई और करीब 20 मिनट बाद लौटी तो बड़ी बहन गायब थी। उसने घर वालों को इसकी जानकारी दी। घर वाले किशोरी की खोजबीन में जुट गए। देर शाम तक कुछ पता नहीं चला तो रात में ही पुलिस को जानकारी दी गई। पड़ोसी गांव के ईंट भट्टा मालिक पर शक जताया गया। अगले दिन मंगलवार को भी छात्रा का कुछ पता नहीं चलने पर लोगों ने धौरहरा चौकी पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने आधे घंटे बाद किसी तरह समझाकर सभी को वापस भेजा।




इसी बीच बुधवार की सुबह छात्रा का शव वरुणा नदी में उतराया मिला तो सनसनी फैल गई। छात्रा के शरीर पर केवल पहले से पहनी हुई काले रंग की जिंस पैंट थी। उसका चेहरा और कमर के ऊपर के हिस्से को तेजाब से बुरी तरह जलाया गया था। शव देखने से साफ लग रहा था कि छात्रा के साथ दरिंदगी करने के बाद पहचान छिपाने के लिए जलाया गया और वरुणा नदी में फेंक दिया गया है।




शव देखते ही पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने भदोही-जौनपुर मार्ग पर सिधवन गांव के पास चक्काजाम कर दिया। जाम की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख एसपी रामबदन सिंह और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। एसपी किसी तरह लोगों को समझाने की कोशिश में जुटे लेकिन लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और लापरवाही पर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।