मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भागलपुर में ऑनर किलिंग: दूसरे जाति के युवक से की शादी, तो परिजनों ने युवती की गोली मारकर की हत्या, चाचा गिरफ़्तार, दो भाई फरार

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है| यहाँ दिवाली की रात अंतरजातीय विवाह से लड़की के परिवार वालों ने 22 वर्षीय शिवानी नाम की युवती की गोली मारकर हत्य…

भागलपुर में ऑनर किलिंग: दूसरे जाति के युवक से की शादी, तो परिजनों ने युवती की गोली मारकर की हत्या, चाचा गिरफ़्तार, दो भाई फरार
भागलपुर में ऑनर किलिंग: दूसरे जाति के युवक से की शादी, तो परिजनों ने युवती की गोली मारकर की हत्या, चाचा गिरफ़्तार, दो भाई फरार | फ़ोटो: TVL News

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है| यहाँ दिवाली की रात अंतरजातीय विवाह से लड़की के परिवार वालों ने 22 वर्षीय शिवानी नाम की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मंगलवार , 25 अक्टूबर, 2022 को मृतक शिवानी के चाचा अभय सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है| जबकि भाई साहिल उर्फ अमित सिंह और रौशन सिंह फरार हैं।



यह घटना सजौर थाना क्षेत्र के चंद्रमा गांव की है| सोमवार/मंगलवार रात करीब 12 बजे दो भाइयों और चाचा ने दिवाली की रात शिवानी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लिया और मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 


खबरों के मुताबिक,' युवती बांका के रजौन में रहकर बीए कर रही थी। इसी दौरान, कॉलेज में जगदीशपुर क्षेत्र के कनेरी गांव के रहने वाले प्रिंस और शिवानी के बीच प्यार हो गया| कुछ समय बाद दोनों ने घरवालों को बिना बताए अपनी मर्जी से शादी कर ली। 



शिवानी के परिजनों के मुताबिक,''20 सितंबर को वह घर से कॉलेज के लिए हो गई थी। बाद में पता चला कि उसने (शिवानी ने) प्रिंस से 25 सितंबर को शादी कर ली थी। शादी करने के बाद वह उसी लड़के के साथ रहने ल???ी। इस महीने युवती की मां (राधा देवी) ने वालों को भेजकर बेटी को घर बुलवा लिया था। 


दिवाली की रात घर पर पूजा हो रही थी। इसी बीच शिवानी की मांग में सिंदूर देख उसका भाई साहिल आक्रोशित हो गया और उसी को लेकर वह बहन से बहस करने लगा। इसी बीच साहिल ने पिस्तौल से बहन शिवानी के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 



भागलपुर के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि ,''कल रात करीब 12 बजे एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में 1 आरोपी(मृतका का चाचा) को गिरफ़्तार कर लिया गया है, अन्य 2 आरोपियों (भाई) की गिरफ़्तारी के प्रयास जारी है| एसपी ने बताया कि ,''अभी तक हमें जांच में पता चला है कि मृतका ने किसी दूसरे जाति के व्यक्ति से शादी कर ली थी, जिस कारण घरवाले नाराज थे। घरवालें मृतका को धमकी भी दे रहे थे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।