कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर के उक्कदम में 23 अक्टूबर, 2022 को हुए कार सिलेंडर ब्लास्ट मामले में कोयंबटूर सिटी पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किए गए पांचों आरोपियों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मंगलवार की देर रात सभी पांचों आरोपियों को कोयंबटूर केंद्रीय कारागार ले जाया गया है।
कार सिलेंडर ब्लास्ट मामले में आज दिन में (मंगलवार को) कोयंबटूर सिटी पुलिस ने पांचों आरोपियों को- मुहम्मद तलका, मुहम्मद अजहरुद्दीन, मुहम्मद रियाज, फिरोज इस्माइल और मुहम्मद नवाज इस्माइल को गिरफ़्तार किया था | पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है|
कार सिलेंडर ब्लास्ट मामले में पुलिस ने आतंकवाद विरोधी कानून UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया था|
यह भी पढ़ें: कार सिलेंडर ब्लास्ट: TN पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार, UAPA के तहत मामला दर्ज
कोयंबटूर सिटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को आज शाम (मंगलवार को) एक कोर्ट के सामने पेश करने के बाद उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सभी पांचों आरोपियों को कोयंबटूर केंद्रीय कारागार ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें: कोयंबटूर में एलपीजी सिलेंडर फटने से कार में विस्फोट, एक की मौत
बता देंकि, कोयंबटूर के उक्कदम में रविवार सुबह एलपीजी सिलेंडर फटने से एक कार में विस्फोट होने से जेमिशा मुबीन नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना के बाद पोटेशियम नाइट्रेट जैसा पदार्थ जब्त किया था जिसका इस्तेमाल देसी बम बनाने में किया जाता है|