मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का नया गाना 'भोजन से वजन बढ़े' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज

सुपरहिट भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष 2' में अपने अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव इन दिनों भोजपुरी गानों में अपने हुश्न और अदा का जादू खूब चला रही हैं। वहीं सिंगर शिवानी सिंह अपनी…

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का नया गाना 'भोजन से वजन बढ़े' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का नया गाना 'भोजन से वजन बढ़े' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News

सुपरहिट भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष 2' में अपने अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव इन दिनों भोजपुरी गानों में अपने हुश्न और अदा का जादू खूब चला रही हैं। वहीं सिंगर शिवानी सिंह अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक हिट गाने गाकर सबका दिल जीत रही हैं। फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी के कई गाने आ चुके हैं। ऐसे में इस जोड़ी का नया भोजपुरी लोकगीत 'भोजन से वजन बढ़े' ऑडियंस के बीच आ गया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे अपनी मधुर आवाज में हिट सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है, तो वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने ग्रीन साड़ी पहने देसी लुक में महफिल लूट रही हैं। उनका डांस का तड़का बड़ा ही कमाल धमाल का है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवा पत्नी अपने पति के वजन बढ़ने से काफी परेशान है। जिसकी शिकायत व परेशानी अपने पति से कर रही है और ज्यादा भोजन ना करने की बात कह रही है। वह यह हिदायत भी दे रही है कि ज्यादा भोजन करने से क्या क्या तकलीफ होती है। एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव युवा पत्नी की भूमिका में अपने पति यानि कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल से कहती हैं कि 'गलिया में दाढ़ी तोहर गड़तs ए राजा जी, पातर बानी लोड देह प पड़तs ए राजा जी, त भोजन से वजन तोहर बढ़तs ए राजा जी, भोजन से वजन तोहर बढ़तs ए राजा जी...'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'भोजन से वजन बढ़े' बहुत ही बेहतरीन सांग है। जिसे देखने और सुनने में बड़ा अच्छा लग रहा है। इस सांग के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी के लिखे इस गीत को मधुर संगीत दिया है संगीतकार प्रियांशु सिंह ने। वीडियो डायरेक्टर विज़हेल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 दिसंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।