मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

खुशबू तिवारी केटी की आवाज पर काजल त्रिपाठी ने पति से की डिमांड, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ भोजपुरी लोकगीत 'तरकरियो से महंग'

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी और खूबसूरत अदाकारा काजल त्रिपाठी एक साथ बहुत ही प्यारा भोजपुरी लोकगीत 'तरकरियो से महंग' लेकर आई हैं। भोजपुरी कल्चर और गांव देहात से जुड़ा हुआ य…

खुशबू तिवारी केटी की आवाज पर काजल त्रिपाठी ने पति से की डिमांड, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ भोजपुरी लोकगीत 'तरकरियो से महंग'
खुशबू तिवारी केटी की आवाज पर काजल त्रिपाठी ने पति से की डिमांड, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ भोजपुरी लोकगीत 'तरकरियो से महंग' | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी और खूबसूरत अदाकारा काजल त्रिपाठी एक साथ बहुत ही प्यारा भोजपुरी लोकगीत 'तरकरियो से महंग' लेकर आई हैं। भोजपुरी कल्चर और गांव देहात से जुड़ा हुआ यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने को खुशबू तिवारी केटी ने सुरीली आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया है। वहीं देहाती पत्नी के रोल में काजल त्रिपाठी सबका मन मोह रही है और येलो रेड साड़ी पहने सबका अट्रैक्शन बनी हुई है। वह बालों में गजरा लगाए कमर तक चोटी लटकाए बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने के बोल सुनकर और वीडियो देखकर सबका मन झूम रहा है।


इस सांग के वीडियो दिख रहा है कि पुराने टेप रिकॉर्डर का ठीक से ना बजने के कारण काजल त्रिपाठी बहुत परेशान है। उसको पुराने घिसे पिटे चीजों से काम चलाना पड़ता है, नई कोई वस्तु उसे उसका पति खरीदकर नहीं लाता है। इस पर तुनककर काजल त्रिपाठी अपनी नाराजगी जताती है। वह अपनी सहेलियों से अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहती है है कि...

'खेती बारी महल अटारी अउरी बंगला गाड़ी, सभ कहले हमरा से नौकरी ह सरकारी, तरकरियो से महंग हमार भतार ए सखी, एकरा रहन प त आ जात बोखार ए सखी...'


इस गाने को लेकर खुशबू तिवारी केटी ने कहा कि 'यह गाना भोजपुरी संस्कृति से जुड़ा हुआ है, जिसे गाकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा है। गांव में छोटी-छोटी ख्वाहिशें औरतें अपने पति से पूरा करवाना चाहती हैं, जबकि गांव के लोग रोटी कपड़ा मकान में परेशान रहते हैं और मन मार कर अपने ख्वाहिश नहीं पूरा कर पाते हैं। इसी सिचुएशन पर बनाया गया हैं। जिसकी मेकिंग टेकिंग कमाल की गई है। इस सांग को ऑडियंस का बहुत प्यार मिल रहा है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद!'


वहीं इस गाने को लेकर काजल त्रिपाठी ने कहा कि 'इस लोकगीत में मैंने इंडियन लुक में एक भारतीय टिपिकल वूमेन की भूमिका में अदा किया है, जिसे करके मुझे बहुत मजा आया। इस गाने को देखकर परदेस में रह रहे लोगों को अपने गांव की याद जरूर आ जाएगी।  इस गाने का सब्जेक्ट गाँव जवार से जुड़ा हुआ बहुत ही प्यारा है, जो सभी को बहुत पसंद आ रहा है। मैं ऑडियंस से यही कहना चाहूंगी कि आप लोग ऐसे ही मुझे और मेरे गानों पर अपना प्यार आशीर्वाद भर भर के बरसाते रहिए। सभी को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'तरकरियो से महंग' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने शानदार अदाकारी किया है। काजल के पति का रोल एक्टर मॉडल आकाश यादव ने किया है। इस गाने को गीतकार कुंदन प्रीत ने लिखा है, जबकि संगीतकार रौशन सिंह ने मधुर संगीत दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।