मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

संघर्ष 2 से निर्माता रत्नाकर कुमार ने खेसारी लाल यादव और मेघाश्री का रोमांस से भरपूर सांग 'छुवला से...' किया रिलीज

नई दिल्‍ली: दर्शकों के दिल में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए निर्माता रत्नाकर कुमार और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2, 20 अक्टूबर यानी कि दुर्गा पूजा के शुभावसर पर पूरे…

संघर्ष 2 से निर्माता रत्नाकर कुमार ने खेसारी लाल यादव और मेघाश्री का रोमांस से भरपूर सांग 'छुवला से...' किया रिलीज
संघर्ष 2 से निर्माता रत्नाकर कुमार ने खेसारी लाल यादव और मेघाश्री का रोमांस से भरपूर सांग 'छुवला से...' किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: दर्शकों के दिल में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए निर्माता रत्नाकर कुमार और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2, 20 अक्टूबर यानी कि दुर्गा पूजा के शुभावसर पर पूरे भारत में एक साथ रिलीज होने वाली है। दर्शकों बीच में फिल्म का उत्साह बनाए रखने के लिए फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार समय समय पर फिल्म से जुड़ा अपडेट देते रहते हैं। अब संघर्ष 2 के मेकर्स ने इस फिल्म से एक बेहद ही रोमांटिक सांग 'छुवला से...' दर्शकों के बीच लेकर आये हैं।जिसमें खेसारी लाल यादव और मेघाश्री दोनों कभी बोर्ट, तो कभी गार्डन में रोमांस करते नाजर आ रहे है। 


दोनों की ये केमेस्ट्री दर्शकों को भा रही हैं। वही गाने में दोनों ही गजब के एक्सप्रेसशन के साथ बहुत ही सुंदर डांस मूव्स दिखा रहे हैं। गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख व सुना जा सकता है।


गाने के शुरुआत में खेसारी , मेघाश्री से कहते हैं कि बड़ा शोर करता छागल कहे भइलू इतना पागल...छेना सुखला ब पसीना तोहरा छुअना से...। इस पर मेघश्री अलनी मदहोश कर देने वाले अंदाज में कहती है कि हम तो बचानी हा राजा इमला से... खा निरहुआ छुवला से...ए जी खा निरहुआ छुवला से...।


वैसे आपको बता दें कि पहले ये फ़िल्म 25 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने गदर 2 की सफलता को देखते हुए फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया था। अब संघर्ष 2, 20 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। संघर्ष 2 का गाना 'छुवला से....' को सिंगर खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है।


वर्ल्डवाइड चैनल एंड जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत संघर्ष 2 की सह निर्माता निवेदिता कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव है। जबकि फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव, मेघाश्री, माही श्रीवास्तव, कृति यादव, सबा खान भी अहम रोल अदा करती हुई दिखाई दे रही है। संघर्ष 2 में सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल जैसे विलेनों से दो दो हाथ करते नजर आएंगे। फिल्म में अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, वर्णय मल्होत्रा, जे नीलम,  रोहित सिंह (मटरू), पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओपी कश्यप सहित कई कलाकार है।


फिल्म का लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी, राइटर वीरू ठाकुर, स्पेशल थैंक्स डी सिंह( बैंकाक), डीओपी आरऑयर प्रिंस, बिजनस हेड इमरोज़ अख्तर, एडिटर एस राय,एक्शन दिलीप यादव, एस मलेश एंड नियोंग(बैंकाक), बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुरती, कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री एंड एमके गुप्ता, आर्ट अंजनी तिवारी, स्पेशल थैंक विनोद यादव, पोस्ट प्रोडक्शन लोटस स्टूडियो, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर बादशाह खान, पीआरओ ब्रजेश मेहर, रंजन सिन्हा, रामचंद्र यादव, मार्केटिंग विजय यादव, स्टिल फ़ोटो पंकज सिंह,एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राजेश सिरसत, महेश उपाध्याय, अखिलेश राय, लाइन प्रोड्यूसर(बैंकॉक) कुलबीर भाटिया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।