पटना: सम्राट चौधरी के आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर कैंसर वाले बयान पर बिहार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को कहा, "वे मेरे पिता को निशाना बना रहे हैं... वे (सम्राट चौधरी) दीमक की तरह हैं, और वे धीरे-धीरे भाजपा को खोखला कर रहे हैं।" बता दें कि,जातीय गणना पर लालू यादव के ट्वीट पर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें बिहार की राजनीति का कैंसर बताया है। सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए कहा कि वो खुद बिहार के लिए कैंसर साबित हुए हैं|
दरअसल,'सोमवार को ट्विटर (X) पर लालू यादव ने लिखा था कि जातिगत जनगणना के विरुद्ध जो भी लोग है वो इंसानियत, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बराबरी तथा समानुपातिक प्रतिनिधित्व के ख़िलाफ है। ऐसे लोगों में रत्तीभर भी न्यायिक चरित्र नहीं होता है। उन्होंने आगे लिखा कि,'' किसी भी प्रकार की असमानता एवं गैरबराबरी के ऐसे समर्थक अन्यायी प्रवृत्ति के होते है जो जन्म से लेकर मृत्यु तक केवल और केवल जन्मजात जातीय श्रेष्ठता के आधार एवं दंभ पर दूसरों का हक खाकर अपनी कथित श्रेष्ठता को बरकरार रखना चाहते है। कैंसर का इलाज सिरदर्द की दवा खाने से नहीं होगा।
सम्राट चौधरी के बयान पर पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, "लालू प्रसाद यादव के सामने सम्राट चौधरी की कोई हैसियत नहीं है। सम्राट चौधरी तो खुद शकुनि मामा के बेटे हैं, जिन्होंने महाभारत करवाई थी।'' बता दें कि सम्राट चौधरी के पिता का नाम शकुनि चौधरी है।
तेज प्रताप यादव ने कहा, "वे मेरे पिता को निशाना बना रहे हैं... वे (सम्राट चौधरी) दीमक की तरह हैं, और वे धीरे-धीरे भाजपा को खोखला कर रहे हैं।"