मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

माही श्रीवास्तव और प्रियंका सिंह ने दिखाई घरेलू महिला की परेशानी, ऑनस्क्रीन पति से कहा 'कमईबऽ ना त राजा खिअईबऽ कईसे'

नई दिल्ली: भोजपुरी इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। बता दें उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। माही सोशल मीडिया पर काफी ए…

माही श्रीवास्तव और प्रियंका सिंह ने दिखाई घरेलू महिला की परेशानी, ऑनस्क्रीन पति से कहा 'कमईबऽ ना त राजा खिअईबऽ कईसे'
माही श्रीवास्तव और प्रियंका सिंह ने दिखाई घरेलू महिला की परेशानी, ऑनस्क्रीन पति से कहा 'कमईबऽ ना त राजा खिअईबऽ कईसे' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भोजपुरी इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। बता दें उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। माही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं। इस बीच उनका नया गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज हो चुका है जिसके बोल है 'कमईबऽ ना त राजा खिअईबऽ कईसे'। इस गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की लता मंगेशकर कही जाने वाली सुपरसिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। जिनकी आवाज में एक ऐसी काशिश है जो दर्शकों को अपनी ओर खींचती है। इन्होंने अब तक सैकडों गाने गाए जो आज यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज पार कर चुके हैं।



वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज 'कमईबऽ ना त राजा खिअईबऽ कईसे' गाने में एक दंपति के बीच परिवार के भरण पोषण को लेकर बातचीत हो रही है। गाने में माही एक घरेलू महिला के तौर पर गज़ब की लग रही है। वे हर किरदार के हिसाब से खुद को ढाल लेती है। चाहे वो बोल्ड हो, सिंपल हो या एक पारिवारिक महिला का किरदार हो।



गाने में माही अपने ऑनस्क्रीन पति से कहती है कि दिल्ली न बॉम्बे नही जाला हरियाणा ब हर घड़ी हमके निहारला सजनवा तो तोहार भुजी भुजी लाइका जी आईएबे कइसे से कमईबऽ ना त राजा खिअईबऽ कईसे। गाने में माही ने अपने हुस्न का जादू कुछ ऐसा चला है कि अब तो वे किसी के रोके नहीं रुकने वाली हैं।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सॉंग 'कमईबऽ ना त राजा खिअईबऽ कईसे' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है। वही इसको आज़ाद सिंह ने लिखा है। इसके म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है। इनका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। कंपोजर रत्नेश सिंह, रिकार्डिस्ट अविनाश सिंह हैं। कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन की है। वही इनको एडिट पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।