मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिजनौर: बीबीए छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

बिजनौर: बिजनौर जिले के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में कृष्णा कॉलेज के बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वह सहपाठी छात्रा के संग कॉलेज से अपने घर ज…

बिजनौर: बीबीए छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
बिजनौर: बीबीए छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात | फ़ोटो: TVL News

बिजनौर: बिजनौर जिले के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में कृष्णा कॉलेज के बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वह सहपाठी छात्रा के संग कॉलेज से अपने घर जा रहा था | तभी बाइक सवार बदमाशों ने छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी| हत्या किए जाने की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।



पूरा मामला कोतवाली शहर थाना के कृष्णा कॉलेज का है। नूरपुर रोड स्थित कृष्णा कॉलेज के पास बुधवार की दोपहर तीन बजे बाइक सवार दो लोगों ने बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र शामिक (20 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी।  कॉलेज से शामिक निकलकर अपने घर जा रहा था। छात्र शामिक के साथ पढ़ने वाली छात्रा मिस्बाह भी उसके साथ थी।



एसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि,''  कृष्णा कॉलेज के सामने एक बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र को बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। लड़के को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में टीमें जांच कर रही हैं|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।