मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

निर्देशक बालकृष्ण सिंह और निर्माता अंकित सिंह, रवि शंकर सिंह की अवधी फिल्म में दिखेगा कुंदन और आकाश का 'दबदबा'

नई दिल्‍ली: शानवी फिल्मस और सत्यदेव फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रहलू अवधी फिल्म दबदबा का मुहूर्त बड़े ही भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसकी भव्…

निर्देशक बालकृष्ण सिंह और निर्माता अंकित सिंह, रवि शंकर सिंह की अवधी फिल्म में दिखेगा कुंदन और आकाश का 'दबदबा'
निर्देशक बालकृष्ण सिंह और निर्माता अंकित सिंह, रवि शंकर सिंह की अवधी फिल्म में दिखेगा कुंदन और आकाश का 'दबदबा' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: शानवी फिल्मस और सत्यदेव फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रहलू अवधी फिल्म दबदबा का मुहूर्त बड़े ही भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसकी भव्यता देखते ही बन रही थी। इस पोस्टर में अभिनेता की पीठ नजर आ रही है और हर तरह आग की लपटें दिखाई दे रही हैं।  अब पोस्टर में दिख रहा शख्स कौन है। इस बात का खुलासा नहीं किया गया। लेकिन फिल्म की कहानी दो भाइयों की है। जिसमें एक भाई का किरदार इंडस्ट्री के हैंडसम हंक अभिनेता कुंदन भारद्वाज और दूसरे भाई के किरदार में अभिनेता आकाश सिंह नजर आने वाले हैं। 


इस मौके पर इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे कुणाल सिंह, सूजन सिंह, शिव सिंह, श्रीनेत, कुंदन भारद्वाज, आकाश सिंह, हैप्पी राय, आष्टा अभय, शिवानी सिंह, प्रियांशु सिंह, निशा सोनर, नैनो शुक्ला, नीलम पांडेय, रेणुका यादव, स्वेता मिश्रा, वसीम, शीबा शेख, अरविंद तिवारी, राजकुमार आजमगढ़, प्रदीप के शर्मा, ब्रजेश मेहर, रवि यादव, हितेश्वर सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे। फिल्म का निर्देशन बालकृष्ण सिंह कर रहे हैं, वही इसके निर्माता रवि शंकर सिंह और अंकित सिंह हैं। निर्देशन बालकृष्ण सिंह ने कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया है। इस बार भी वे अपने निर्देशन में दर्शकों को एक अदभुत कहानी का अनुभव करने को तैयार हैं। वही निर्माता रवि शंकर सिंह और अंकित सिंह ने बहुत ही सोच समझकर इस फिल्म का निर्माण करने का बीड़ा उठाया है।


फिल्म को लेकर निर्देशक बालकृष्ण सिंह ने कहा कि मेरी दबदबा एक एक्शन थ्रिलर मूवी होने वाली है, जो दर्शकों को हॉलीवुड स्टाइल का अनुभव देंगी। फिल्म में करीब करीब सभी फाइट सीन दर्शकों को सिनेमाघरों में दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर देंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई, यूपी और नेपाल में की जाएगी।


वही फिल्म के निर्माता रवि शंकर सिंह और अंकित सिंह ने कहा कि हम इस फिल्म को उस लेवल का बनायेगे की हर कोई इसकी तारीफ किये बिना नहीं रह पाएगा। फिल्म के निर्माण में हम कही पर भी कोई कसर नहीं छोड़ने वाल??? है। इसकी शूटिंग दिसंबर से शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर हम बहुत उत्साहित है।


फिल्म के मुहूर्त पर अभिनेता कुंदन भारद्वाज और आकाश सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि हम दबदबा की कहानी को तो ज्यादा रिवील नहीं कर सकते हैं, लेकिन इतना कहेंगे कि फिल्म दबदबा में आपको सभी कलाकारों का दबदबा देखने को मिलेगा। ये फिल्म दो भाइयों की कहानी है जिसमें रिश्ते नाते और प्यार मोहब्बत का समागम है, जिससे देखने के बाद हर भाई को अपने भाई से और भी प्यार हो जाएगा। जिसमें हर एक सीन आपको इमोशनल कर देगा।



निर्माता रवि शंकर सिंह, अंकित सिंह, लेखक एस के चौहान,  संगीत आजाद सिंह, गीत राजेश मिश्रा, आजाद सिंह, छोटू यादव, भेषभूषा अंकिता राय, कैमरामैन प्रोमित दास, संजय सिंह, पोस्टर डिजाइनर आरिफ अहमद, क्रिएटिव डायरेक्ट निशा सोनार, निर्देशक बालकृष्ण सिंह हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।