मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 सितंबर 2026

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, 5.6 रही तीव्रता

नई दिल्‍ली: दिल्ली-एनसीआर में आज सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर में आज शाम 4:16 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई| भूकंप…

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, 5.6 रही तीव्रता
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, 5.6 रही तीव्रता | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: दिल्ली-एनसीआर में आज सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर में आज शाम  4:16 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई|  भूकंप का केंद्र नेपाल रहा और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई। पिछले तीन दिनों में भूकंप के दो बार लगे तेज झटकों से लोगों के बीच दहशत व्याप्त हो गई है।




 नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार नेपाल में आज शाम 16:16 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। 



नेपाल भूकंप पर नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के वैज्ञानिक संजय कुमार प्रजापति ने कहा, "नेपाल में एक बार फिर भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता 5.6 है...अब तक 14 झटके आ चुके हैं, ये अब तक की सबसे ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप था...जब भी बड़ा भूकंप आता है तो कुछ दिनों तक झटके आते रहते हैं... दिल्ली में 10 सेकेंड तक झटके महसूस हुए हैं...."




इससे पहले, बीते शुक्रवार (03 नवंबर, 2023) को भी दिल्ली-NCR हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड , बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे| भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में हड़कंप मच गया था| भूकंप के झटके शुक्रवार (03 नवंबर, 2023) रात के 11 बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए थे| भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस हुए| 




 नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार ,''रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई थी| ये भूकंप जमीन के 10 किमी नीचे आया था| भूकंप का केंद्र नेपाल ही रहा|




नेपाल में इस भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई थी। शुक्रवार को आए इस भूकंप में 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग प्रभावित हुए थे| इसमें जाजरकोट में 905 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 2745 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा था। वहीं रुकुम पश्चिम में भूकंप से 2,136 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए और 2,642 घरों को आंशिक व 4,670 घरों को सामान्य नुकसान पहुंचा था। 





नेपाल में भूकंप के कारण काफी नुकसान हुआ है। कई लोगों के घर भूकंप में क्षतिग्रस्त हुए हैं जिस कारण लोगों को टेंट में रहना पड़ रहा है। जाजरकोट में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।