मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रितेश पांडे ने माही श्रीवास्तव से कहा 'जियरा गाजर कईलू'

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सितारे रितेश पांडे आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग से लेकर अपनी गायकी के लिए मशहूर रितेश पांडे ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। साथ ही भोजपुरी सिनेमा में क…

रितेश पांडे ने माही श्रीवास्तव से कहा 'जियरा गाजर कईलू'
रितेश पांडे ने माही श्रीवास्तव से कहा 'जियरा गाजर कईलू' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सितारे रितेश पांडे आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग से लेकर अपनी गायकी के लिए मशहूर रितेश पांडे ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। साथ ही भोजपुरी सिनेमा में कई जानदार गाने दर्शकों को तोहफे में दिए हैं। अब इनका नया गाना 'जियरा गाजर कईलू' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसमें इनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी सुपरहॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव नजर आ रही है। 


गाने में रितेश पांडे की सिंगिग और माही श्रीवास्तव की कातिलाना अदाएं दोनों का कॉम्बिनेशन कमाल का दिख रहा है। गाने में दोनों की जोड़ी एक दम जानदार शानदार और धमाकेदार लग रही है। दोनों का ही यूट्यूब पर छाए रहते हैं ऐसे में दोनों का एक साथ एक ही गाने में आना।दर्शकों के लिए न्यू ईयर तोहफे से कम नहीं है।



गाने में रितेश अपनी ऑनस्क्रीन प्रेमिका माही से कहते हैं कि

सीना में दिल हई जम्प करे.. जैसे केहु पम्प करे.. झानी झानी गोरी जब झाझर कईलू हो..की अईसन काजर कईलू हो ... की जियरा गाजर कईलू हो.....।


इसमें माही के एक्सप्रेशन और अदाएं दर्शकों को अपना दीवाना बनाने के लिए काफी है। गाने में माही की मदमस्त कर देने वाली मुस्कान भी दर्शकों के दिलों पर छुरी चला रही है। माही श्रीवास्तव ने इंडस्ट्री ने अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिए है, जिसे हिला पाना अब किसी के बसकी बात नहीं है।  


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत 'जियरा गाजर कईलू' गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके लिरिक्स जेडी बहादुर ने लिख?? हैं। वही इसका संगीत आशीष वर्मा ने दिया हिग। इसकी परिकल्पना छोटन पांडेय की है। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। गाने की कोरियोग्राफर अनुज आर मौर्य, एडिट पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।