मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

माही श्रीवास्तव के 'भसुर जी से छुआ गईनी' को मिले 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज

नई दिल्‍ली: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह और अदाकारा माही श्रीवास्तव का जबरदस्त गाना 'भसुर जी से छुआ गईनी' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इसे दर्शकों ने हा…

माही श्रीवास्तव के 'भसुर जी से छुआ गईनी' को मिले 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज
माही श्रीवास्तव के 'भसुर जी से छुआ गईनी' को मिले 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह और अदाकारा माही श्रीवास्तव का जबरदस्त गाना  'भसुर जी से छुआ गईनी' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इसे दर्शकों ने हाथोंहाथ उठा लिया है। गाने को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। और गाना यूट्यूब पर तेजी से रन कर रहा है। माही श्रीवास्तव ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है, उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। उनके गाने यूट्यूब पर खूब पसंद किए जाते हैं। वही सिंगर शिवानी सिंह भी किसी से कम नहीं इनकी आवाज के भी दर्शक दीवाने हैं।


गाने को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ये गाना आम भोजपुरी गानों से जरा हटके हैं। इसे रिलीज के साथ ही दर्शकों को अपनी ओर खींचा है। गाने को शिवानी सिंह ने बेहद ही खास अंदाज में गाया है वही माही ने भी अपना पूरा सौ प्रतिशत गाने को दिया है यही कारण है कि गाना यूट्यूब पर लाखों व्यूज पार कर चुका है। लोकेशन भी गाने के हिसाब से चुना गया था, जिससे गाने में चार चांद लग गए है। इस सफलता पर सभी को दिल से धन्यवाद।


गाने में नवविवाहिता माही श्रीवास्तव अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही होती है कि अचानक से ससुर जी से टकरा जाती है जिसके बाद उनके मन मे क्या क्या सवाल उठते हैं। यही इस गाने के माध्यम से माही कहती हैं कि अंगना में धोवत रही बर्तन बा... अचके में आईले पड़ल न ध्यानवा...मुह के न खोखनी... हमहूं न टोकनी... पड़ते नजर भबुआ गईनी...हमतो भसुर जी से3 छुआ गईनी...।


बता दें कि माही और शिवानी के कई गानों पिछले साल रिलीज हुई थे ,जो यूट्यूब पर मिलेनियम क्लब म3 शामिल हो कर धूम मचा रहे हैं। वही अब दोनों ने साल का पहला गाना एक साथ रिलीज हुआ है जो रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलोंन दिमाग पर चढ़ गया है। हमेशा की तरह ही इस गाने में भी माही के एक्सप्रेशन कमाल के लग रहे हैं।


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत 'भसुर जी से छुआ गईनी' के लिरिक्स आशुतोष तिवारी और निक्की निहाल ने लिखे हैं। इसको शिवानी सिंह ने गाया है।  वही इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके निर्देशक रवि पंडित हैं। इसके कोरियोग्राफर सनी सोनकर हैं। वही इसका डीआई रोहित ने किया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।