मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अस्पतालों में अब इलाज नहीं सिर्फ परामर्श मिल रहा, झूठे दावों और प्रचार करने में ही सरकार व्यस्त: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश भीषण शीत लहर में ठिठुर रहा है। भाजपा सरकार की प्रशासकीय पकड़ न होने से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह च…

अस्पतालों में अब इलाज नहीं सिर्फ परामर्श मिल रहा, झूठे दावों और प्रचार करने में ही सरकार व्यस्त: अखिलेश यादव
अस्पतालों में अब इलाज नहीं सिर्फ परामर्श मिल रहा, झूठे दावों और प्रचार करने में ही सरकार व्यस्त: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश भीषण शीत लहर में ठिठुर रहा है। भाजपा सरकार की प्रशासकीय पकड़ न होने से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। अस्पतालों में अब इलाज नहीं सिर्फ परामर्श मिल रहा है। जनता इस बीमार व्यवस्था से त्रस्त है। ठंड के प्रकोप से पीड़ितों में जो बच सकते हैं वे भी इस अव्यवस्था से नहीं बच पा रहे हैं। सैकड़ों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। 


अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा सरकार में बचाव के लिए 'रैन बसेरे और अलाव' भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार का षिकार हैं। गरीब सड़कों पर है, कम्बल वितरण की व्यवस्था कहां है? झूठे दावों और प्रचार करने में ही सरकार व्यस्त है। खुद मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद गोरखपुर में अस्पताल जर्जर हालत में है। गोरखपुर के बीआरड़ी मेडिकल कॉलेज की छत लोहे की राड के सहारे टिकी है। जब वहां की व्यवस्था दुरूस्त नहीं करा पा रहे हैं तो इतने बड़े प्रदेश की व्यवस्था सुधारने का दावा कहां टिकता है?


उन्होंने कहा,'' कानपुर में हफ्ते भर में सैकड़ों मौतें होने की खबर दिल दहलाने वाली है। अन्य जनपदों के भी हाल बदहाल हैं। उनकी मौतों की तो गणना ही नहीं हो रही है। सिद्धार्थनगर के जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउण्ड कराने का नम्बर कई दिनों बाद का मिल रहा है औसतन 100 मरीजों में डॉक्टर एक दिन में 30 मरीजों का ही अल्ट्रासाउण्ड कराते है। राजधानी लखनऊ के भी अस्पतालों में इलाज का संकट है। आईसीयू वार्ड तक में भर्ती नहीं हो रही है। इमर्जेंसी में तो कोई पूछता ही नही है।


अखिलेश ने कहा कि,''कन्नौज में मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी विभाग बंद होने से तड़प कर मरीज ने दम तोड़ दिया। कई अस्पतालों में चिकित्सा कर्मियों व डाक्टरों की कमी की शिकायतों पर भाजपा सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। 


लगातार घटते तापमान ने लोगों की जिंदगी दूभर कर दी है। गलनभरी ठंड से कई जनपदों में स्कूल बंद हो गए हैं। ट्रेन, बस और वायु सेवाएं भी अस्तव्यस्त हो चली हैं। घने कोहरे की वजह से रोजाना सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। 


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,'किसानों को ठंड के इन दिनों में खेत में सिंचाई के साथ आवारा पशुओं से अपनी फसल बचाने के लिए चौकीदार बनना पड़ रहा है, जिससे वे बीमार पड़ रहे हैं। कई किसान इसमें अपनी जान भी गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा,''इस वर्ष शीतलहर का प्रकोप रिकार्ड तोड़ होने से गरीबों की जिंदगी बचाने के लिए जो व्यवस्थाएं भाजपा सरकार को करनी चाहिए थी, वे भी कहीं दिखाई नहीं दे रही है। सरकार की ऐसी संवेदनहीनता अक्षम्य है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।