मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ नेहा राज और माही श्रीवास्तव का नया सॉंग 'मुझे रोटी बनाने नही आता है'

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा जगत इस वक्त एक ही जोड़ी का बोल बाला है और इस जोड़ी के आये सभी गाने हिट है। इस जोड़ी आये सभी गाने मिलेनियम क्लब में शामिल हो कर धमाल मचा रहे है अब सोच रहे हैं कि हम किस जोड़ी की…

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ नेहा राज और माही श्रीवास्तव का नया सॉंग 'मुझे रोटी बनाने नही आता है'
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ नेहा राज और माही श्रीवास्तव का नया सॉंग 'मुझे रोटी बनाने नही आता है' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भोजपुरी सिनेमा जगत इस वक्त एक ही जोड़ी का बोल बाला है और इस जोड़ी के आये सभी गाने हिट है। इस जोड़ी आये सभी गाने मिलेनियम क्लब में शामिल हो कर धमाल मचा रहे है अब सोच रहे हैं कि हम किस जोड़ी की बात कर रहे तो बता देते है कि हम सुपरसिंगर नेहा राज और भोजपुरी की सुपरहिट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की बात कर रहे हैं। इस जोड़ी का भोजपुरी वर्ल्ड में कोई तोड़ नहीं है। जब जब इसका कोई भी गाना आता है तो यूट्यूब कुछ समय मे वायरल हो जाता ज्याई। 



अब इसी कड़ी में नेहा राज और माही श्रीवास्तव का नया गाना 'मुझे रोटी बनाने नही आता है' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने में माही के एक्सप्रेशन के क्या कहने मानो दिल ही लूट के ले गई है। गाने में एक बड़े घर की बेटी का चित्रण किया गया है। जो शादी के बाद ससुराल में आके क्या सोचती है। जिसकी भूमिका माही ने बखूबी निभाई है वही नेहा ने भी अपनी आवाज दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है।



गाने में माही कहती हैं कि सावन में करती थी बीटेक की पढ़ाई किचन में आज तक हाथ न लगाई ना ही चौकी पे बेलना चलना आता है बस घर में बैठ के खाना आता है मुझे रोटी    नही राजा जी बनाने आता है।


इस गाने की शूटिंग को करते समय बेहद ही मजेदार तरीके से की गई थी। जिससे गाने को देखने मे इतना मजा आ रहा है। गाने की लोकेशन के साथ साथ बैकग्राउंड डांसरों ने भी इसे बेहद ही खास तरीके से निभाया है।


गाने को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि हमने जब ये गाना सुना तो सुनकर बहुत ही मजा आया तो हमने सोचा कि इससे जल्द से जल्द शूट करते हैं और भोजपुरिया ऑडियंस को इससे जुड़ने का मौका देते हैं। गाने को नेहा और माही ने बेहद ही खास तरीके से निभाया है।  


गाने को लेकर नेहा ने कहा कि जब मैंने गाने के बोल सुने तो मुझे एक पल के लिए ऐसा लगा कि ये मेरी ही कहानी है जिसे गाने के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।


वही माही ने भी खुद को गाने से जोड़कर देख की जब मेरी शादी होगी तो शायद यही समस्या मेरे साथ भी हो सकती है क्योंकि मुझे भी किचन के काम ठीक से नहीं आता है।


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'मुझे रोटी बनाने नही आता है' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इसकी गायिका नेहा राज है। इस गाने के लिरिक्स अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं। वही इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, बॉबी जैक्सन, एडिटिंग पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।