मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रीति राय और माही श्रीवास्तव का नया धमाकेदार सांग 'देवरा जवान पियवा किसान' हुआ रिलीज

नई दिल्ली: इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री में एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है। जिनके गाने एक के बाद एक यूट्यूब पर धमाल मचा रहे है। और वे जिस किसी भी गाने में हो उसके हिट होने की गारंटी होती है। जी हां हम…

प्रीति राय और माही श्रीवास्तव का नया धमाकेदार सांग 'देवरा जवान पियवा किसान' हुआ रिलीज
प्रीति राय और माही श्रीवास्तव का नया धमाकेदार सांग 'देवरा जवान पियवा किसान' हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री में एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है। जिनके गाने एक के बाद एक यूट्यूब पर धमाल मचा रहे है। और वे जिस किसी भी गाने में हो उसके हिट होने की गारंटी होती है। जी हां हम बात कर रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपर अभिनेत्रियों में शुमार अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की। जिहोंने इंडस्ट्री में कदम रखते ही तहलका मचा दिया है। उनके परफॉर्म किये सभी गाने आज यूट्यूब की हिट लिस्ट में शामिल हैं। अब इसी कड़ी में माही श्रीवास्तव का नया गाना 'देवरा जवान पियवा किसान' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।


जिसे भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर प्रीति राय ने गाया है। गाने को बेहद ही खास तरीके से फिल्माया गया है। माही ने इसमें पर्पल कलर की साड़ी पहनकर तो कयामत ही लादी है। इसमें उनकी सुंदरता और भी निखार कर आ रही है वही बैकग्राउंड डांसरों ने भी उनका साथ बखूबी निभाया है। गाने में माही अपनी चाहत के बारे में सहेलियों से कह रही है कि पूछो मत ना कैसा हाल है, स्वर्ग जैसा मिला ससुराल है, जो भी मैंने चाह वो पा लिया है, जिंदगी हो गई खुशहाल, अर्जी मेरी सुन ली श्री भगवान ने, जवान है देवर मेरा सखी पिया किसान है।


गाने में एक पल के लिए भी माही से निगाह हटाने का मन नहीं करता है क्योंकि वे परफॉर ही ऐसा करती है। कि उसे बार बार देखने का मन करता है। उसी पर प्रीति राय की मधुर आवाज जो इतनी S?कर्णप्रिय हैं कि इसे बार बार सुनते रहो।


'देवरा जवान पियवा किसान' को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इसको आशुतोष तिवारी ने लिखा है। इसका बेहतरीन संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इसका निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है। और कोरियोग्राफ बॉबी जैक्सन ने किया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।