मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या: 4 बदमाशों ने घर के बाहर राजू को गोलियों से भूना, बेटी से मिलने शख़्स की भी हत्या; लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

सीकर: राजस्थान के सीकर में बदमाशों ने कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट को गोली मारकर हत्या कर दी है| घटना आज सुबह की है| कोचिंग की ड्रेस में पहुंचे बदमाशों ने राजू ठेहट को घर के बाहर बुलाया और फायरिंग कर द…

सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या: 4 बदमाशों ने घर के बाहर राजू को गोलियों से भूना, बेटी से मिलने शख़्स की भी हत्या; लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली जिम्मेदारी
सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या: 4 बदमाशों ने घर के बाहर राजू को गोलियों से भूना, बेटी से मिलने शख़्स की भी हत्या; लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली जिम्मेदारी | फ़ोटो: TVL News

सीकर: राजस्थान के सीकर में बदमाशों ने कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट को गोली मारकर हत्या कर दी है| घटना आज सुबह की है| कोचिंग की ड्रेस में पहुंचे बदमाशों ने राजू ठेहट को घर के बाहर बुलाया और फायरिंग कर दी। फायरिंग में राजू ठेहट की मौत हो गई| इस फायरिंग में ताराचंद जाट नाम के व्यक्ति की भी मौत हो गई| बताया जा रहा, मृतक व्यक्ति फायरिंग का वीडियो बना रहा था। इसलिए आरोपियों ने उस पर भी फायरिंग कर दी। ताराचंद अपनी बेटी से मिलने आया था जो घटनास्थल के पास एक छात्रावास में रह रही है।



गोलीकांड की घटना के बाद अज्ञात बदमाशों ने हवा में फायरिंग की। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है | CCTV फुटेज में चार बदमाश नजर आए हैं। इसमें वे हथियारों के साथ भागते नजर आ रहे हैं। 


फायरिंग की जानकारी मिलते ही सीकर SP कुंवर राष्ट्रदीप सहित बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे राज्य में नाकाबंदी की गई है| पुलिस के मुताबिक घटना शहर के पिपराली रोड पर ठेहट के घर पर हुई है| इधर, लॉरेंस विश्नोई गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने इसकी जिम्मेदारी ली है।


गोलीबारी में राजू ठेहट समेत 2 लोगों की मौत हो गई

गैंगस्टर राजू ठेहट का सीकर में आज सुबह गैंगवार में मर्डर हो गया। पुलिस के मुताबिक ,''सीकर शूटआउट में अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में घायल हुए एक अन्य व्यक्ति (ताराचंद जाट) की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वह अपनी बेटी से मिलने आया था जो घटनास्थल के पास एक छात्रावास में रह रही है।



राजू ठेहट के समर्थक ने सीकर में बंद की घोषणा की

राजू ठेहट के समर्थक (जो पुलिस के अनुसार एक अपराधी है) और एक संगठन वीर ताज सेना ने यहां गोलीबारी के बाद सीकर में बंद की घोषणा की।उनका कहना है, "जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक न तो शव को स्वीकार करेंगे और न ही पोस्टमॉर्टम की अनुमति देंगे."



सीकर में बंद की घोषणा की

SP सीकर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि, फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें राजू ठेहट को गोली लगी है और उसकी मृत्यु हो गई है। 4 लोगों की घटना में शामिल होने की जानकारी है। CCTV में 4 लोग देखे जा रहे हैं, जांच के बाद पूरा मामला सामने आएगा|



यह गैंगवार की घटना है: डीजीपी

सीकर शूटआउट पर राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि,'पुलिस ने कुछ आरोपियों की पहचान की है। हमारी टीमें उनका पीछा कर रही हैं, आशंका है कि आरोपी हरियाणा की सीमा की ओर जा रहे हैं। इनके पकड़े जाने पर खुलासे किए जाएंगे। यह मूल रूप से गैंगवार का परिणाम है|



लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि,''आज ये जो राजू ठेहट कि हत्या हुई है। उसकी सम्पूर्ण जिमेवारी मैं ROHIT GODARA (LAWRENCE BISHNOI GROPU) लेता हूँ ये हमारे बड़े भाई आनदंपाल और बलबीर की हत्या में शामिल था जिसका बदला आज हमने इसे मारके पूरा किया है... रही बात हमारे और दुश्मनों की तो उनसे भी जल्द मुलाकात होंगी ! जय बजरंग बली


सभी दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा: मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास

राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा,''फायरिंग में 1 शख्स की मौत हो गई है. पूरी जांच की जाएगी और सभी दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। इसी तरह की 2-3 घटनाएं हाल ही में जयपुर में हुईं और इसमें शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया था|



गैंगस्टरों को सलाखों के पीछे डालेगी सरकार

प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा,'''मैं लोगों से किसी भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने की अपील करता हूं। गैंगवार में वृद्धि हुई है, राजस्थान सरकार हर संभव कदम उठाएगी और इन गैंगस्टरों को सलाखों के पीछे डालेगी|



दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना सरकार की जिम्मेदारी: BJP

सीकर शूटआउट पर राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष जीसी कटारिया ने कहा,''राजू ठेहट को आज एक और गैंग ने मार गिराया। हमने अपनी सरकार के दौरान गिरोह युद्धों को दबा दिया और यह लगभग समाप्त हो गया था। लेकिन इस सरकार के आते ही वे फिर उठ खड़े हुए। कानून का पालन करना और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना हर सरकार की जिम्मेदारी है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।