मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

राकेश तिवारी और शिल्पी के नए सॉंग 'टूटे कमरिया' हुआ रिलीज, सबा खान ने लूटी महफ़िल

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा की ट्रेंडिंग क्वीन नाम से मशहूर शिल्पी राज अपने गानों से धमाल मचाती रहती हैं। शिल्पी की आवाज का जादू उनके फैंस पर इस तरह से छाया रहता है कि उनका हर गाना रिलीज होने के साथ ही…

राकेश तिवारी और शिल्पी के नए सॉंग 'टूटे कमरिया' हुआ रिलीज, सबा खान ने लूटी महफ़िल
राकेश तिवारी और शिल्पी के नए सॉंग 'टूटे कमरिया' हुआ रिलीज, सबा खान ने लूटी महफ़िल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा की ट्रेंडिंग क्वीन नाम से मशहूर शिल्पी राज अपने गानों से धमाल मचाती रहती हैं। शिल्पी की आवाज का जादू उनके फैंस पर इस तरह से छाया रहता है कि उनका हर गाना रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। अब अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करने वाली शिल्पी राज और सुपरसिंगर राकेश तिवारी का एक नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस सॉंग के बोल है 'टूटे कमरिया'।


इस सॉंग को शिल्पी के साथ राकेश तिवारी ने अपनी मधुर और मदहोश कर देने वाली आवाज में गाया है। इस सॉंग को भोजपुरी एक्ट्रेस सबा खान के ऊपर फिल्माया गया है। इन्हें   इंडस्ट्री की क्यूट गर्ल भी कहा जाता है। उन्हें इंडस्ट्री को ज्वॉइन किए अभी महज कुछ ही वक्त बीता है और वो बहुत जल्द ही भोजपुरिया दर्शकों के दिल पर राज करने लगी हैं।


इस सांग में उनकी लाजवाब परफॉर्मेंस ने सभी को हैरान कर दिया है। इस सॉंग में सबा ने अपने कमर के दर्द को ऑनस्क्रीन पति से एक मजेदार अंदाज में बयां किया है। दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को बहुत ही ज्यादा भा रही है।


'टूटे कमरिया' को ट्रेंडिंग क्वीन शिल्पी राज और सुपरसिंगर राकेश तिवारी ने गाया है। इसके लिरिक्स सोनू सरगम ने लिखे हैं। इसको अभिनेत्री सबा खान पर फिल्माया गया है। वही त्रिभुवन यादव ने इसका संगीत दिया है। गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इसका निर्देशन गोल्डी जायसवाल और कोरियोग्राफी बॉबी जैक्सन ने की है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।