मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मथुरा: वृंदावन के होटल में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की जलकर मौत, एक की हालत गंभीर

मथुरा: मथुरा जिले के वृंदावन के गार्डन होटल में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी झुलस गया। उसकी हालत गंभीर है। उसे आगरा के SN मेडिकल कॉल…

मथुरा: वृंदावन के होटल में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की जलकर मौत, एक की हालत गंभीर
मथुरा: वृंदावन के होटल में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की जलकर मौत, एक की हालत गंभीर | फ़ोटो: TVL News

मथुरा: मथुरा जिले के वृंदावन के गार्डन होटल में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी झुलस गया। उसकी हालत गंभीर है। उसे आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। यह होटल बसेरा ग्रुप का है....यह होटल मथुरा वृंदावन रोड पर मुख्य मार्ग पर बना हुआ है।



रामकृष्ण मिशन अस्पताल के समीप होटल वृंदावन गार्डन के तीन मंजिला होटल की ऊपरी मंजिल पर सुबह करीब 4:30 बजे आग की लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि आग की शुरुआत गोदाम से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। चीख-पुकार मच गई। होटल के कमरों में ठहरे श्रद्धालु बाहर निकलकर भागने लगे। 



दरअसल, होटल की बिल्डिंग से सटी बगल में दूसरी ब्लॉक है, उसमें 25 कमरे बने हुए हैं। इनमें सूरत और हिसार और जम्मू के पर्यटक ठहरे हुए थे। इनकी श्री मद भागवत कथा चल रही थी। ओडिशा के भागवत प्रवक्ता भागवत कर रहे थे। आज भागवत कथा का आखिरी दिन था। सुबह तड़के यह हादसा हो गया। 



घटना की सूचना पर पुलिस , तीन एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। दमकमकर्मियों ने आग का बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस बीच आग में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद होटल में लगी आग बुझाई जा सकी। 



होटल में जिन दो कर्मचारियों की मौत हुई है, उनकी शिनाख्त उमेश (30) निवासी मथुरा और वीरी सिंह (40) निवासी कासगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों स्टोर में ही सो रहे थे, वहां भड़की आग से इनको भागने का मौका नहीं मिला। दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, एक अन्य कर्मचारी गंभीर झुलस गए हैं। 



मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि,''सुबह करीब 4:30 बजे आग की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि पहले मंजिल (होटल के) पर स्टोर रूम में आग लगी है। आग में 2 लोग झुलसे हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। आग पर काबू पा लिया गया है|



CMO कार्यालय के नियंत्रण कक्ष प्रभारी डॉ भूदेव ने बताया कि,''होटल में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मेडिकल टीम मौके पर भेजी गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया जिसमें से एक घायल को आगरा रेफर कर दिया गया है। हमें वहां से 2 शव मिले हैं जिनकी मृत्यु दम घुटने से हुई है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।