राकेश तिवारी और नेहा राज के नए भोजपुरी ‘करिया मोर बलमुआ’ में सिमरन श्रीवास्तव ने उड़ाया गर्दा
नई दिल्ली: भोजपुरी संगीत की दुनिया में बतौर सिंगर राकेश तिवारी और नेहा राज अपनी मधुर आवाज से तहलका मचा रहे हैं। वे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कर्णप्रिय सिंगिंग के दम पर भोजपुरिया संगी…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें5 बार पढ़ा गया
राकेश तिवारी और नेहा राज के नए भोजपुरी ‘करिया मोर बलमुआ’ में सिमरन श्रीवास्तव ने उड़ाया गर्दा | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: भोजपुरी संगीत की दुनिया में बतौर सिंगर राकेश तिवारी और नेहा राज अपनी मधुर आवाज से तहलका मचा रहे हैं। वे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कर्णप्रिय सिंगिंग के दम पर भोजपुरिया संगीतप्रेमियों के मन में अपनी एक खास पहचान बना ली है। जिसका नतीजा है कि दर्शकों को उनके गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। जब-जब उनका कोई गाना रिलीज होता है तो दर्शक उसे हाथों हाथ लेते हैं। ऐसे में राकेश तिवारी और नेहा राज के स्वर में गाया हुआ भोजपुरी सांग ‘करिया मोर बलमुआ’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इस वीडियो में एक्ट्र???स सिमरन श्रीवास्तव ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया है। इस गाने के वीडियो में सिमरन श्रीवास्तव ने अपने एक्सप्रेशन और अदाओं से लोगों का दिल ही जीत लिया है। उनकी अदाएं भोजपुरिया दर्शकों को दीवाना बना रही हैं। इस गाने का बोल बड़ा प्यारा है। राकेश तिवारी कहते हैं कि 'रही बहरा त घरवा बसा लेहलु, केहू दूसरा के सेनुरा सजा लिहलु... चुनरी बिहउति ओढ़ले फोटो जयमाला वाला, देखनी त जिउवा हहरि गइल...' तो सिंगर नेहा राज कहती हैं कि 'तउवउ के पेनिया से करिया मोर बलमुआ, करम जरि गइल...' यह गाना देखने और सुनने में बहुत अच्छा लग रहा है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गाने के वीडियो को बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है और वीडियो में एक्टर और एक्ट्रेस की केमिस्ट्री सुपर से ऊपर वाली है। गाने के बीच बीच में राकेश तिवारी भी नजर आ रहे हैं। इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर राकेश तिवारी और नेहा राज ने गाया है, वही इसके लिरिक्स बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक बिट्टू विद्यार्थी ने ही दिया है। वीडियो निर्देशन रवि पंडित ने किया है। एडिट दीपक पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता और डीआई रोहित ने किया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 30 मई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।