मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' से जारी हुआ पहला गाना 'नसीब से' , मोहब्बत में खो जाने पर कर देगा मजबूर

----कार्तिक-कियारा आडवाणी स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' का पहला गाना 'नसीब से' हुआ रिलीज----कार्तिक -कियारा आडवाणी की प्यार भरी केमिस्ट्री से भरपूर है 'सत्यप्रेम की कथा' का पहला गाना 'नसीब से'नई दिल्ली…

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' से जारी हुआ पहला गाना 'नसीब से' , मोहब्बत में खो जाने पर कर देगा मजबूर
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' से जारी हुआ पहला गाना 'नसीब से' , मोहब्बत में खो जाने पर कर देगा मजबूर | फ़ोटो: TVL News

----कार्तिक-कियारा आडवाणी स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' का पहला गाना  'नसीब से' हुआ रिलीज

----कार्तिक -कियारा आडवाणी की प्यार भरी केमिस्ट्री से भरपूर है  'सत्यप्रेम की कथा' का पहला गाना  'नसीब से'


नई दिल्ली: साजिद नाडियाडवाला और नमः पिक्चर्स की 'सत्यप्रेम की कथा' के टीज़र के सामने आने के बाद से ही, यह दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा करने में कामयाब रहा है। इसके पहले, निर्माताओं ने फिल्म के पहले गाने 'नसीब से' की छोटी झलकी दिखाई थी, जिसने सबको उत्सुकता से भर दिया था। ऐसे में अब 'नसीब से' गाना रिलीज़ हो गया है और यह आपके दिलों को छूने के लिए तैयार है।

पायल देव द्वारा कंपोज्ड इस गाने को प्यारी आवाज़ से पायल देव और विशाल मिश्रा ने बहुत खूबसूरती से सजाया है। इस गाने के बोल ए.एम. तुराज ने दिए हैं। गाने के मोहक दृश्य और कानों में घुल जाने वाली मधुर संगीत से यह गाना बहुत प्रभावशाली बन जाता है। इस गाने के जरिए लम्बे समय बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी बेहद खूबसूरत तरीके से अपनी प्यार भरी केमिस्ट्री से सभी का दिल जीतने वाली है, और यह कहना गलत नहीं होगा कि प्यार का मौसम लंबे समय बाद फिर से सिनेमाघरों में वापस लेकर आई है। कश्मीर की सुंदर लोकेशन में शूट किया गया गाने के खूबसूरत सुरों ने दिलों को छू लिया है और दिलों में अपनी जगह बनाने के काबिल है।

बहुत समय बाद ऐसा एक प्यार भरा गाना आया है। यह गाना पूरी तरह से प्यार की कहानी का ख़ूबसूरत जश्न मनाता है और यह साल का सबसे हिट गाना होने की गारंटी देता है।

'सत्यप्रेम की कथा' एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच एक बड़ी सहयोग की घोषणा है । दिलचस्प बात यह है कि साजिद नाडियाडवाला, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विद्वांस ने अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।