मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सुपरसिंगर नेहा राज और पूनम सिंह का नया 'दिलवा सइयां दिहले तोड़' हुआ रिलीज

नई दिल्ली: सुपरसिंगर नेहा राज की डिमांड भोजपुरी फिल्म जगत में बढ़ती ही जा रही है। उनके रोजाना एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं। नेहा राज की सोशल मीडिया में भी गजब की फैन फॉलोइंग है। जिसके चलते उनका…

सुपरसिंगर नेहा राज और पूनम सिंह का नया 'दिलवा सइयां दिहले तोड़' हुआ रिलीज
सुपरसिंगर नेहा राज और पूनम सिंह का नया 'दिलवा सइयां दिहले तोड़' हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सुपरसिंगर नेहा राज की डिमांड भोजपुरी फिल्म जगत में बढ़ती ही जा रही है। उनके रोजाना एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं। नेहा राज की सोशल मीडिया में भी गजब की फैन फॉलोइंग है। जिसके चलते उनका गाया हुआ गाना जल्द ही मिलेनियम क्लब में शामिल हो जाता है। उनके गानों का इंतजार भोजपुरिया दर्शकों को बेसब्री से रहता है। इसी कड़ी में अब नेहा राज का नया गाना 'दिलवा सइयां दिहले तोड़' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसे नेहा की आवाज को चाहने वालों ने हाथोंहाथ उठा लिया है।


गाने को नवोदित अभिनेत्री पूनम सिंह पर फिल्माया गया है। जिनके हुस्न के चर्चे इंडस्ट्री में कदम रखते ही होने लगे हैं। इस गाने में पूनम हरे रंग के चनिया चोली में गजब की कयामत लग रही है। उसके ऊपर सफेद रेत के समंदर जैसा दिखने वाला कच्छ का रेगिस्तान मानो धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यही है जहां नेहा राज की आवाज पर पूनम अपने ठुमको से सभी का दिल जीत रही है।



गाने में ससुराल में अइनी भयानी सबकी दुलारी दिलवा सइयां दिहले तोड़ अरे सांझी के जाने कौनेह सौत के जाले घरवा आवेले होते भोर।  गाने में बड़े ही गहरी के साथ पूनम अपने ससुराल की बड़ाई और पति की खिंचाई करती हुई नजर आ रही है। ये गाना कही कही उन एक्स्ट्रा मेरीकल अफेयर्स पर प्रहार करता है। गाने में आपको एक बार फिर से बेहद ही खास लोकेशन के साथ साथ भरपूर डांसर देखने को मिल रहे हैं। जिन्होंने अपनी कला से गाने में एक अलग ही तरह की जान फूंक दी है।


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'दिलवा सइयां दिहले तोड़' की सिंगर नेहा राज हैं। वही इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी एंड रजनीश सिंह ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। गाबे के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इसका मिक्स मास्टर जीतू शर्मा हैं। निर्देशन भोजपुरिया ने किया है और कोरियोग्राफ गोल्डी जायसवाल, बॉबी जैक्सन और डीआई पंकज सॉ ने किया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।