मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा पुलिस की मुस्तैदी से विफल हुई किडनैप की वारदात: मनकापुर से युवक का अपहरण कर कार से ले जा रहे थे बदमाश, मुठभेड में एक अपराधी गिरफ्तार, 3 फरार

●अपहरण की घटना थाना छपिया पुलिस की तत्परता से हुई विफल●बदमाशों द्वारा थाना मनकापुर क्षेत्र से किया गया था एक व्यक्ति का अपहरण●पुलिस मुठभेड में एक शातिर अपराधी गिरफ्तार●घटना में प्रयुक्त बैगनार कार व…

गोंडा पुलिस की मुस्तैदी से विफल हुई किडनैप की वारदात: मनकापुर से युवक का अपहरण कर कार से ले जा रहे थे बदमाश, मुठभेड में एक अपराधी गिरफ्तार, 3 फरार
गोंडा पुलिस की मुस्तैदी से विफल हुई किडनैप की वारदात: मनकापुर से युवक का अपहरण कर कार से ले जा रहे थे बदमाश, मुठभेड में एक अपराधी गिरफ्तार, 3 फरार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

●अपहरण की घटना थाना छपिया पुलिस की तत्परता से हुई विफल

●बदमाशों द्वारा थाना मनकापुर क्षेत्र से किया गया था एक व्यक्ति का अपहरण

●पुलिस मुठभेड में एक शातिर अपराधी गिरफ्तार

●घटना में प्रयुक्त बैगनार कार व 1 अवैध तमंचा बरामद



गोंडा: गोंडा जिले की थाना छपिया पुलिस ने सोमवार को युवक के अपहरण मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। अपहृत किए युवक को पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया। चार लोगों के खिलाफ छपिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी लक्ष्मीचन्द उर्फ चन्दन तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है। 



थाना छपिया पुलिस रात्रिगस्त में रवाना थी कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मनकापुर से मसकनवा जाने वाली रोड से कुछ बदमाश एक युवक का अपहरण कर बैैगनार कार से ले जा रहे है। सूचना पर पुलिस बल द्वारा बेतवा मोड के पास बदमाशो को घेरने का प्रयास किया गया तो बदमाशो द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 



पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश लक्ष्मीचन्द उर्फ चन्दन तिवारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया| साथ ही 03 अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत युवक उमेश कुमार मिश्र को सकुशल बरामद कर लिया गया। 


गिरफ्तार अभियुक्त लक्ष्मीचन्द उर्फ चन्दन तिवारी से कड़ाई से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त लक्ष्मीचन्द उर्फ चन्दन तिवारी द्वारा अपहृत उमेश कुमार मिश्र से पूर्व में 03 लाख रूपये लिए गए थे। 



अभियुक्त लक्ष्मीचन्द उर्फ चन्दन तिवारी अपने साथी अभियुक्तों के साथ उमेश कुमार मिश्र का जान से मारने की नियत से अपहरण किया गया था। जिससे पैसे न देने पडे। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें निरन्तर प्रयासरत है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। 



तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ छपिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए बदमाश की पहचान बस्ती जनपद के थाना परसरामपुर के बैजलपुर गांव निवासी लक्ष्मीचंद उर्फ चंदन तिवारी के रूप में हुई। 



गिरफ्तार अभियुक्त-

1.लक्ष्मीचन्द उर्फ चन्दन तिवारी पुत्र कमलापति तिवारी नि0 ग्राम बैजलपुर सिंगार नारी थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।