मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सुपरसिंगर नेहा राज और पूनम सिंह का नया 'मजनुआ' हुआ रिलीज

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा जगत में सुपरसिंगर नेहा राज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया में इनके चाहने वालों की एक लंबी चौड़ी लिस्ट है। नेहा राज के गानों का इंतजार भोजपुरिया दर्शकों को बड़ी…

सुपरसिंगर नेहा राज और पूनम सिंह का नया 'मजनुआ' हुआ रिलीज
सुपरसिंगर नेहा राज और पूनम सिंह का नया 'मजनुआ' हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भोजपुरी सिनेमा जगत में सुपरसिंगर नेहा राज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया में इनके चाहने वालों की एक लंबी चौड़ी लिस्ट है। नेहा राज के गानों का इंतजार भोजपुरिया दर्शकों को बड़ी बेसब्री से रहता है। रोजाना नेहा के एक से बढ़कर एक गाने रिलीज किया जा रहे हैं। जो मिलेनियम क्लब में शामिल होकर यूट्यूब नपर धूम मचा रहे हैं।  इसी कड़ी में अब नेहा राज का नया गाना ''मजनुआ'' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसे नेहा की आवाज को चाहने वालों ने हाथोंहाथ उठा लिया है।


गाने को नवोदित अभिनेत्री पूनम सिंह पर फिल्माया गया है। जिनके हुस्न के चर्चे इंडस्ट्री में कदम रखते ही होने लगे हैं। इस गाने में पूनम गुलाबी रंग के लहंगा चोली में गजब की कयामत लग रही है। इसके ऊपर राजस्थान के आलीशान महल की खास लोकेशन ने इस गाने को और भी खास बना दिया है। जिसमें राजस्थानी डांसरों का भी भरपूर उपयोग किया गया है, जिससे गाने में चार चांद लगा गए है। वहीं नेहा राज की आवाज पर पूनम अपने ठुमको से सभी का दिल जीत रही है।


गाने में पूनम कहती है कि निकले हिपिया छार के ...दोनों अंखिया मार के...दिलवा ओकरिया ओर भागे ला... सखिया रे मजनुआ हिरुआ  लागेला...। इसमें पूनम ने अपने एक्सप्रेशन से मनमोह लिया है। वही गाने में नेहा राज भी बीच बीच में नजर आ रही है। जो गाने के कुछ स्टेप भी कर रही हैं। गाने को निर्देशक भोजपुरिया बहुत ही सुंदर तरीके से फिल्माया है। वही बैकग्राउंड डांसरों भी अपनी रंग बिरंगी ड्रेस में एक दम हटके लग रहे हैं।  


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'मजनुआ' की सिंगर नेहा राज हैं। वही इसके लिरिक्स बीरबल चंदन ने लिखा हैं। इसका म्यूजिक अभिषेक चंदन ने दिया है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है और गाने को कोरियोग्राफ गोल्डी जायसवाल, बॉबी जैक्सन और एडिट पंकज सॉ तथा डीआई रोहित ने किया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।