मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वाराणसी: गेस्ट हाउस में यूक्रेनी नागरिक ने फंदे पर लटककर दी जान

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में यूक्रेन के एक नागरिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यूक्रेनी नागरिक का शव भेलूपुर थाना इलाके के नारद घाट के पास एक गेस्ट हाउस में कमरे में फंदे से लटका मिला। सूच…

वाराणसी: गेस्ट हाउस में यूक्रेनी नागरिक ने फंदे पर लटककर दी जान
वाराणसी: गेस्ट हाउस में यूक्रेनी नागरिक ने फंदे पर लटककर दी जान | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी:  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में यूक्रेन के एक नागरिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यूक्रेनी नागरिक का शव भेलूपुर थाना इलाके के नारद घाट के पास एक गेस्ट हाउस में कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को कमरे की तलाशी में मृतक का पासपोर्ट और वीजा मिला है। यह घटना की रविवार रात (25 दिसंबर, 2022) की है।



पुलिस के मुताबिक, मृतक यूक्रेनी नागरिक का नाम कोस्टियंटयान बेनिव (50) है। 29 नवंबर को बेनिव वाराणसी आया था। यहाँ नारद घाट के पास गेस्ट हाउस में कमरा लेकर रह रहा था| मृतक का वीजा 1 जनवरी 2023 तक ही वैध था।



ACP संतोष कुमार सिंह ने कहा,'थाना भेलूपुर में एक गेस्ट हाउस में एक यूक्रेन के नागरिक ने आत्महत्या कर ली। हम संबंधित दूतावास को इसकी सूचना भेज रहे हैं। डॉक्टरों के पैनल के माध्यम से उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा| प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि उनका कमरा अंदर से बंद था। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हम मामले की जांच कर रहे हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।