मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सरकार के मंत्री एवं प्रशासन के अधिकारी भ्रष्टाचार में डूब गए हैं ': बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए लगाए कई 'गंभीर' आरोप

भोपाल: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में भगदड़ मची हुई है | आज गुरुवार को बीजेपी विधायक बीरेन्द्र रघुवंशी ने भी प…

सरकार के मंत्री एवं प्रशासन के अधिकारी भ्रष्टाचार में डूब गए हैं ': बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए लगाए कई 'गंभीर' आरोप
सरकार के मंत्री एवं प्रशासन के अधिकारी भ्रष्टाचार में डूब गए हैं ': बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए लगाए कई 'गंभीर' आरोप | फ़ोटो: TVL News

भोपाल: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में भगदड़ मची हुई है | आज गुरुवार को बीजेपी विधायक बीरेन्द्र रघुवंशी ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है|  विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी के समस्त पदों से इस्तीफा दे दिया| उन्होंने इस्तीफा देने के साथ ही शिवराज सरकार , केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर और महेंद्र सिंह सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाए है|



बीजेपी विधायक बीरेन्द्र रघुवंशी ने कहा, ''सरकार के मंत्री एवं प्रशासन के अधिकारी भ्रष्टाचार में डूब गए हैं। शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री ने स्वयं मेरे विधानसभा क्षेत्र में रिश्वत मांगने के मामले में कहा कि मंदिर में भी प्रसाद चढ़ाते हैं, यह उसी तरह का नेग है और नेग तो देना पडेगा । भ्रष्टाचार ने प्रदेश को शर्मसार किया है, प्रशासन निरंकुश है, भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं की कोई सुनवाई नहीं है।



वीरेंद्र रघुवंशी शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभी सीट से विधायक हैं| भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में विधायक बीरेन्द्र रघुवंशी ने लिखा है,''आज भारी मन से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता एवं विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यसमिति के पद से में अपना इस्तीफा दे रहा हूँ। पिछले 35 सालों से कई बार अपनी ''पीढा'' मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान) एवं शीर्ष नेतृत्व के सामने रखी पर आप सभी ने कभी ध्यान नहीं दिया। पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में मेरे जैसे पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नवागत भाजपाई करते रहे और यह सब आज तक हमारे साथ सिर्फ इसलिए होता रहा है चुकि हमने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का काम किया एवं सफलता पाई।



बीरेन्द्र रघुवंशी ने कहा, ' शिवपुरी जिले एवं कोलारस विधानसभा में भ्रष्ट अधिकारियों की पोस्टिंग सिर्फ इसलिए की जा रही है, ताकि वे मेरे हर विकास कार्य में रूकावटें उत्पन्न कर सके व मुझे एवं मेरे कार्यकर्ताओं को परेशान कर सकें। उन्होंने कहा,''सिंधिया जी ने यह कह कर कांग्रेस की सरकार गिराई थी कि किसानों का 02 लाख का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा पर भाजपा की सरकार बनने के बाद सिंधिया जी ने किसान कर्ज माफी करना तो दूर आज दिन तक कर्जमाफी की बात तक नहीं की।


उन्होंने आगे लिखा,'सरकार के मंत्री एवं प्रशासन के अधिकारी भ्रष्टाचार में डूब गए हैं। शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री ने स्वयं मेरे विधानसभा क्षेत्र में रिश्वत मांगने के मामले में कहा कि मंदिर में भी प्रसाद चढ़ाते हैं, यह उसी तरह का नेग है और नेग तो देना पडेगा । भ्रष्टाचार ने प्रदेश को शर्मसार किया है, प्रशासन निरंकुश है, भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं की कोई सुनवाई नहीं है।


शिवपुरी जिले सहित सम्पूर्ण प्रदेश में कॉपरेटिव बैंको में किसानों की जमा पूजी में ही संघ लगाकर राशि का आहरण करने के बड़े घोटाले सामने आए किसानों से की गई धोखाधडी के मामले सरकार के सामने आने के बाद भी विगत तीन वर्षों से किसान आज भी अपनी जमा राशि को बैंक से निकालने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। किसानों की जमा राशि का भुगतान उन्हें ही नहीं हो रहा, लेकिन सरकार द्वारा इसके लिए कोई कार्यवाही नहीं की जारही कॉपरेटिव बैंकों के घोटाले के विषय पर विधानसभा सदन में भी मैंने मुद्दा उठाया चर्चा हुई लेकिन आज तक सरकार ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जिससे किसान लगातार परेशान हैं।



बीरेन्द्र रघुवंशी ने कहा,इसी प्रकार प्रदेश भर में गौमाता के नाम पर वोट तो मांगे गए लेकिन गौमाता के पोषण के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। बनाई गई गौशालाओं में से अधिकतर का संचालन नहीं हो रहा और जो संचालित हैं उनमें 4-5 महीनों तक सरकार द्वारा राशि नहीं भेजी जाती, जिससे गौमाता आज भी सड़कों पर अपने प्राण त्याग रहीं हैं। प्रदेश सरकार के 3.14 लाख करोड़ के बजट में गौमाता के लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं किया गया।




बीरेन्द्र रघुवंशी ने कहा, विधायक दल तथा पार्टी की बैठकों में प्रदेश हित के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं करना चाहता बल्कि भ्रष्ट मंत्रीयों का बचाव अवश्य करते हैं। मैं जनसेवक हूँ, ऐसे वातावरण में अत्यंत घुटन महसूस कर रहा हूँ और आहत हूँ ।


बीजेपी विधायक बीरेन्द्र रघुवंशी के 'भ्रष्टाचार' के आरोपों पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया,''बीजेपी विधायक ने किया 50% कमीशन सरकार को बेनक़ाब, शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर बीजेपी विधायक बीरेन्द्र रघुवंशी ने इस्तीफ़ा दिया। शिवराज जी, अब तो बीजेपी विधायक तक आपके 50% कमीशन राज को बेनक़ाब कर रहे हैं।  लूट, झूठ और भ्रष्टाचार, ये है 50% कमीशन सरकार।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।