मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटव पाए गए| शिवराज सिंह चौहान ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी|उन्होंने कहा,'' मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे COVID19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बा…

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटव | फ़ोटो: TVL News

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटव पाए गए| शिवराज सिंह चौहान ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी|उन्होंने कहा,'' मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे COVID19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है|




CM शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया,''मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे COVID19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएँ।



CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा,''COVID-19 का समय पर इलाज होता है तो व्यक्ति बिल्कुल ठीक हो जाता है। मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक करता रहा हूँ। मैं यथासंभव अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा।मेरी अनुपस्थिति में अब यह बैठक गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरी विकास एवं प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री विश्वासारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी करेंगे। मैं स्वयं भी इलाज के दौरान प्रदेश में COVID-19 नियंत्रण के हरसंभव प्रयास करता रहूंगा।





कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया,'' दुख है शिवराज जी आप कोरोना संक्रमक पाया गए। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें। आपको सोशल डिस्टंसिंग का ख़्याल रखना था जो आपने नहीं रखा। मुझ पर तो भोपाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी आप पर कैसे करते। आगे अपना ख़्याल रखें।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।