सीहोर/भोपाल: सीहोर के नसरूल्लागंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसी ने 'लव जिहाद' जैसी चीज की तो तबाह हो जाओगे-बर्बाद हो जाओगे| चेतावनी भरे लहजे में उन्होंने कहा कि,'' अगर कोई बेटियों के साथ घिनौनी हरकत करने की कोशिश तो मैं तोड़ कर रख दूंगा नष्ट कर दूंगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,सरकार सभी की है - सभी धर्मों और जातियों की। कोई भेदभाव नहीं है लेकिन अगर कोई बेटियों के साथ घिनौनी हरकत करने की कोशिश करता है, तो मैं उसे तोड़ कर रख दूंगा -नष्ट कर दूंगा। उन्होंने कहा अब यह नहीं चलेगा|
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अगर कोई धर्म परिवर्तन कुचक्र करता है या 'लव जिहाद' जैसा कुछ करता है, तो नष्ट हो जाएंगे| बर्बाद हो जाओगे
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,'हमारी सरकार, सज्जनों के लिए फूल से ज्यादा कोमल और दुष्टों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर है। इसलिए माफिया बोरिया-बिस्तर बांध लें, नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। मध्यप्रदेश में कोई माफिया, गुंडा, तस्कर, दादा, कोई बदमाश छोड़ा नहीं जायेगा।
कहा कि,'प्रत्येक पटवारी को अपने हलके की ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को दिनभर रहना होगा। जहां इस आदेश पर अमल नहीं हुआ, वहां सख्त कार्रवाई की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि,'मैंने तय किया है कि जितनी पैदावार किसान की यहां होगी उतनी खरीद ली जाएगी। लेकिन अगर बाहर से कोई आया, अगल-बगल के राज्यों से बेचने या बेचने का प्रयास भी किया तो उसका ट्रक राजसात करवाकर उसे जे़ल भिजवा दिया जाएगा|