मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वरुण धवन और सारा अली खान अभिनीत आगामी अमेज़न ओरिजिनल फिल्म ‘कूली नं.1’ के निर्माताओं ने रोमांटिक गाने ‘तेरी भाभी’ को लॉन्च किया

नई दिल्ली: आगामी अमेज़न ओरिजिनल फिल्म कूली नं.1 के ट्रेलर के सफलतम लॉन्च के बाद, इस फिल्म के निर्माताओं ने आज इस बहुप्रतीक्षित रोमांटिक कॉमेडी से एक जोशीला गाना ‘तेरी भाभी’ लॉन्च किया है। इस सुरीले ग…

वरुण धवन और सारा अली खान अभिनीत आगामी अमेज़न ओरिजिनल फिल्म ‘कूली नं.1’ के निर्माताओं ने रोमांटिक गाने ‘तेरी भाभी’ को लॉन्च किया
वरुण धवन और सारा अली खान अभिनीत आगामी अमेज़न ओरिजिनल फिल्म ‘कूली नं.1’ के निर्माताओं ने रोमांटिक गाने ‘तेरी भाभी’ को लॉन्च किया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  आगामी अमेज़न ओरिजिनल फिल्म कूली नं.1 के ट्रेलर के सफलतम लॉन्च के बाद, इस फिल्म के निर्माताओं ने आज इस बहुप्रतीक्षित रोमांटिक कॉमेडी से एक जोशीला गाना ‘तेरी भाभी’ लॉन्च किया है। इस सुरीले गाने में वरुण धवन और सारा अली खान नज़र आएंगे, और इसे गाया है जावेद-मोहसिन, देव नेगी और नेहा कक्कड़ ने, इसकी धुन जावेद-मोहसिन ने तैयार की है और इस गाने को लिखा है दानिश साबरी ने। 




आपके पैर थिरकने पर मजबूर कर देने वाला यह गाना कूली नं. 1 में वरुण धवन और सारा अली खान की मनोरंजक जोड़ी के बीच केमिस्ट्री की झलक देता है और दोनों ही कलाकार इस फिल्म के ज़रिए पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। ‘तेरी भाभी’ एक डांस नंबर है जो फिल्म के रिलीज़ के बाद दर्शकों को मिलने वाली मस्ती और मनोरंजन को बयां करता है।




क्रिसमस की खुशी को बढ़ाते हुए अमेज़न प्राइम वीडियो डेविड धवन की 45वीं फिल्म कूली नंबर 1 का वर्ल्ड प्रीमियर लेकर आ रहा है। बॉलीवुड की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को निर्देशित किया है डेविड धवन ने और इसके निर्माता हैं वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख।




 इसके साथ ही फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, जावेद जाफरी और जॉनी लीवर भी शामिल हैं। भारत और 200 देशों और सीमाओं में प्राइम सदस्य 25 दिसंबर से अमेज़न प्राइम वीडियो पर कूली नं.1 का वर्ल्ड प्रीमियर स्ट्रीम कर सकते हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।