मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

MP By-Election Results: दिग्विजय सिंह ने लगाया ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप, बोले - नोटतंत्र जीत गया, लोकतंत्र हार गया

भोपाल: मध्यप्रदेश में हुए 28 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना हो रही है| भाजपा अभी तक आठ सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है।वहीं, कांग्रेस को एक सीट पर जीत हासिल हुई है। फिलहाल बाकी सीटों के नत…

MP By-Election Results: दिग्विजय सिंह ने लगाया ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप, बोले - नोटतंत्र जीत गया, लोकतंत्र हार गया
MP By-Election Results: दिग्विजय सिंह ने लगाया ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप, बोले - नोटतंत्र जीत गया, लोकतंत्र हार गया | फ़ोटो: TVL News

भोपाल:  मध्यप्रदेश में हुए 28 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना हो रही है| भाजपा अभी तक आठ सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है।वहीं, कांग्रेस को एक सीट पर जीत हासिल हुई है। फिलहाल बाकी सीटों के नतीजे आना बाकी है।


मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा,''मैंने आपसे सुबह कहा था कि चुनाव लोकतंत्र और नोटतंत्र के बीच है। जनता और प्रशासन के बीच है। नोटतंत्र जीत गया, लोकतंत्र हार गया|



कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने चयनित स्थानों पर ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ नहीं हो सकती है और कुछ खास जगहों पर छेड़छाड़ की जा चुकी है। ये वो सीटें है जो हम किसी भी स्थिति में कभी नहीं हारे होंगे लेकिन हम हजारों वोट से हार रहे हैं। हम इसे लेकर कल बैठक करेंगे और परिणामों का विश्लेषण करेंगे।




मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,''मध्य प्रदेश की जनता का और मेरा आत्मीयता का, प्रेम का और स्नेह का रिश्ता है। मुझे पूरा विश्वास था कि भाजपा को भारी विजय मिलने वाली है। जहां हम जीत रहे हैं वहां अधिकांश सीटों पर 40-50 हज़ार वोटों से जीत रहे हैं|जनमत का ये आदेश है कि जो 3 साल बचे हैं उनमें मैं ढंग से सरकार चलाऊं। मैं जनता को प्रणाम करता हूं और वचन देता हूं कि जनता की बेहतरी के लिए, मध्य प्रदेश के विकास के लिए, आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए कोई कमी नहीं छोडूंगा|




दिग्विजय सिंह के ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह कभी सच्चाई स्वीकार नहीं कर सकते और इसीलिए अब वह ईवीएम के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब उनकी पार्टी ने चुनाव में 114 सीटें जीती थीं, तब ईवीएम को कोई दिक्कत नहीं थी? वह कभी सत्य को स्वीकार नहीं करते। वह केवल अपनी पार्टी की हार के लिए बहाने बना सकते हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।