मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

UP उपचुनाव के नतीजों पर केशव प्रसाद मोर्य का अखिलेश यादव पर वार, बोले -उनकी दीवाली का दिवाला निकल गया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। 7 सीटों में से 4 सीट के नतीजे चुके है| टूंडला विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह धनगर, देवरिया से बीजेपी के सत्य प्…

UP उपचुनाव के नतीजों पर केशव प्रसाद मोर्य का अखिलेश यादव पर वार, बोले -उनकी दीवाली का दिवाला निकल गया
UP उपचुनाव के नतीजों पर केशव प्रसाद मोर्य का अखिलेश यादव पर वार, बोले -उनकी दीवाली का दिवाला निकल गया | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। 7 सीटों में से 4 सीट के नतीजे चुके है| टूंडला विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह धनगर, देवरिया से बीजेपी के सत्य प्रकाश त्रिपाठी और अमरोहा के नौंगवा सीट से बीजेपी की संगीता चौहान ने जीत ली है। जौनपुर के मल्हनी से सपा के लकी यादव जीते|



उपचुनाव के रूझान में भाजपा को मिल रही बढ़त से गदगद उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी दीवाली का दिवाला निकल गया है।




केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि,' उनकी(अखिलेश यादव) दीवाली का दिवाला निकल गया है। वह बीजेपी पर आरोप लगा रहे थे, 'गुंडा राज', 'माफिया राज', 'जंगल राज' कभी भी उत्तर प्रदेश में नहीं आएगा, यहां 'राम राज्य' है और यही होगा। यह (रुझान) एक स्पष्ट संदेश है|




त्तर प्रदेश की सात विधानसभा चुनावों में मिली बढ़त पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कोविड के बीच जनता ने जिस तरह चुनाव में भाग लिया उसका परिणाम सामने है। उन्होंने प्रदेश की संगठन की टीम को भी धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह के परिणाम हमें मिले हैं उससे साबित होता है कि मोदी है तो मुमकिन है। जनता ने एक बार फिर बीजेपी पर मोहर लगाई है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।