भोपाल: मध्य प्रदेश में सागर के सुरखी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा की पूर्व विधायक पारुल साहू ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। सुरखी सीट से पूर्व बीजेपी विधायक पारुल साहू ने आज प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता ऑफिस में मौजूर रहे। पारुल सुरखी में ज्योतरादित्य सिंधिया के समर्थक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कहा कि,''मध्यप्रदेश बचाने की इस मुहिम में आपका स्वागत है। “जीतेगा मध्यप्रदेश, जीतेगी कांग्रेस”
कमलनाथ ने इस मौके पर कहा कि पारुल साहू की घर वापसी है, इनका पूरा परिवार कांग्रेस में रहा हैं। शिवराज सिंह चौहान जेब में नारियल लेकर चलते हैं, जहां मौका मिलेगा, फोड़ देंगे। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी ने प्रदेश को कलंकित किया है। मुझे दिल्ली जाने में शर्म आती है, वहां लोग कहते हैं कि उसी प्रदेश से हो, जहां सब बिकने को तैयार हैं। हमारे प्रजातंत्र के साथ जो खिलवाड़ हुआ है, उसका फैसला चुनाव में होगा। नौजवान और किसान इस प्रदेश में पीड़ित हैं।