भोपाल में वाटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस रिसाव: घरों से बाहर निकले लोग, आंखों में जलन/सांस लेने में तकलीफ की शिकायत, कुछ लोग अस्पताल में भर्ती
भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में ईदगाह हिल्स में आज रात पानी की सफाई के लिए स्थापित क्लोरीन टैंक से गैस के मामूली रिसाव की सूचना मिली है। गैस के रिसाव को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। भगदड़ जैसी…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
भोपाल में वाटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस रिसाव: घरों से बाहर निकले लोग, आंखों में जलन/सांस लेने में तकलीफ की शिकायत, कुछ लोग अस्पताल में भर्ती | फ़ोटो: TVL News
भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में ईदगाह हिल्स में आज रात पानी की सफाई के लिए स्थापित क्लोरीन टैंक से गैस के मामूली रिसाव की सूचना मिली है। गैस के रिसाव को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। भगदड़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। कोई घायल नहीं हुआ, कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया| भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने यह जानकारी दी है|
शाहजहांनाबाद के मदर इंडिया कॉलोनी में वाटर फिल्टर प्लांट में लगे क्लोरीन टैंक से गैस रिसाव के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी| इससे पूरे आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल मच गया| जबकि कई लोगों की तबियत खराब होने की खबर भी है| लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत है| कुछ लोगों को हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
गैस लीक होने की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। गैस मास्क के साथ आए जवानों ने राहत और बचाव अभियान चलाया। जिन लोगों को परेशानी आ रही थी उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इस घटना को लेकर भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि क्लोरीन गैस रिसाव मामले की जांच होगी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।