भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि वे अभी टीका नहीं लगवाएंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा,''मैंने फैसला किया है कि मैं अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा | पहले इसे दूसरों को लगवाया जाए। मेरी बारी बाद में आनी चाहिए, हमें यह सुनिश्चित करने के लिए काम करना होगा कि पहले प्रायॉरिटी ग्रुप्स को लग जाये उस व्यवस्था को बनाने में हम सब को जुटना पड़ेगा
सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,''मध्यप्रदेश के समस्त ज़िले COVID19 वैक्सिनेशन के लिए तैयार हैं। सभी प्रकार की व्यवस्थाएँ कर ली गई हैं। मैंने निर्णय लिया है कि मैं अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। पहले हम प्रायॉरिटी ग्रुप्स का वैक्सिनेशन सुनिश्चित करेंगे और बाद में मेरा वैक्सिनेशन होगा।
शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बैठक की। उन्होंने कहा, "कानून-व्यवस्था बेहतर हो, ये हम ज़िले के आधार पर ही आकलन करेंगे।"