मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

पद्म विभूषण नंदलाल बोस राष्ट्रीय गोल्डन आर्टिस्ट अवार्ड से सम्मानित हुए आर्टिस्ट चंद्रपाल राजभर

सुल्तानपुर:कलाकार,शिक्षक,लेखक श्री चंद्रपाल राजभर जी को पद्म विभूषण नंदलाल बोस राष्ट्रीय गोल्डन आर्टिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया| चंद्रपाल राजभर सुल्तानपुर जनपद के ब्लाक अखण्डनगर के सजनपुर गांव क…

पद्म विभूषण नंदलाल बोस राष्ट्रीय गोल्डन आर्टिस्ट अवार्ड से सम्मानित हुए आर्टिस्ट चंद्रपाल राजभर
पद्म विभूषण नंदलाल बोस राष्ट्रीय गोल्डन आर्टिस्ट अवार्ड से सम्मानित हुए आर्टिस्ट चंद्रपाल राजभर | फ़ोटो: TVL News

सुल्तानपुर:कलाकार,शिक्षक,लेखक श्री चंद्रपाल राजभर जी को पद्म विभूषण नंदलाल बोस राष्ट्रीय गोल्डन आर्टिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया| चंद्रपाल राजभर सुल्तानपुर जनपद के ब्लाक अखण्डनगर के सजनपुर गांव के निवासी हैं साथ-साथ में बेसिक शिक्षा विभाग कादीपुर के प्राथमिक विद्यालय रानीपुर कायस्थ में सहायक अध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं|




 देश के लिये विभिन्न अवसरों पर चंद्रपाल राजभर अपनी कलाओं के माध्यम से देश दुनिया की चेतना जागृति बढ़ाने के लिए ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यमों से कार्य करते रहते हैं| यह अवार्ड चंद्रपाल राजभर को उनकी कृति नेचर के लिए प्रदान किया गया है जो कैनवस पर एक्रेलिक कलर के माध्यम से बनाई गई है, जिसका अनुपात 24 * 36 इंच है|




इस कलाकृति में चंद्रपाल राजभर जी ने बताया है कि किस तरह से आज पर्यावरण का मानव द्वारा हराश किया जा रहा है और पर्यावरण हरास के कारण मानव जीवन पर कितना बड़ा असर पड़ रहा है| मानव इससे अपरिचितता का व्यवहार कर रहा हैं| जिससे मानव जीवन में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां पैदा हो रही हैं| वृक्षों के दोहन से वायु असंतुलित हो रही है वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ रही है वृक्षों के दोहन से मौसम में काफी शुष्क पन दिखाई पड़ है|




 साथ-साथ में कलाकार अपनी कलाकृति में जल की कीमत और स्वच्छता के बारे में भी संदेश देते हुए कहता है कि मनुष्य जल की कीमत को समझें जल को एकत्रित संरक्षित करे तालाबों नदियों झीलों में विषैले विदूषक रसायन एवं वस्तुओं को ना डालें इससे इससे अन्य जीव-जंतुओं को नुकसान के साथ-साथ प्रकृति का हराश होता है| इन संदेशों के साथ नेचर नामक कलाकृति अपने आप में अद्भुत मूल्यवान है जो विविध संदेशों को अपने अंदर में छुपाए हुए हैं | इस अवार्ड के। लिये स्वदेश संस्थान इंडिया ने ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से पूरे भारत से  आवेदन प्राप्त किया  और जजमेंट कमेटी द्वारा कलाकृतियों का अध्ययन कर चयनित विविध कलाकारों को यह  ऐवार्ड प्रेषित किया|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।