भोपाल: कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर कमलनाथ ने कहा,'हमारे देश की आज़ादी के संघर्ष के इतिहास में अगर किसी का नाम लिखा है तो कांग्रेस जन का लिखा है, हमारी कांग्रेस पार्टी का लिखा है, सेवा दल का लिखा है। हमें गर्व है कि हम उस पार्टी और उस सेवा दल के सदस्य हैं जिन्होंने देश को एक झंडे के नीचे रखा |
कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा,'मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध है, जब कांग्रेस सरकार में आएगी तो हम कानून लाएंगे और न्यूनतम समर्थ मूल्य(MSP) से कम पर खरीदने को अपराध बनाएंगे|
किसान आंदोलन का समर्थन: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में आज कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष हाथो में ट्रेक्टर के पुतले के साथ मौन धरना देकर किसानों का समर्थन किया। “किसानों के साथ, कांग्रेस का हाथ”
-रीवा ज़िले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन कर ध्वजारोहण किया गया।
-ग्वालियर ज़िले के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस स्थापना दिवस पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
-मध्यप्रदेश के सिवनी ज़िले में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर एकता और अखंडता का संदेश दिया।
-राजधानी भोपाल में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर एकता और अखंडता का संदेश दिया।
-मध्यप्रदेश के भिंड ज़िले में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर एकता और अखंडता का संदेश दिया।