मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

एक साल से बीजेपी कह रही है कि सरकार हम किसी भी हालत में गिराने वाले हैं- हमारे पास ED, CBI और IT है: संजय राउत

मुंबई: शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमसी बैंक धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए 29 दिसंबर को तलब किया है| पत्नी वर्षा को मिले ED के नोटिस…

एक साल से बीजेपी कह रही है कि सरकार हम किसी भी हालत में गिराने वाले हैं- हमारे पास ED, CBI और IT है: संजय राउत
एक साल से बीजेपी कह रही है कि सरकार हम किसी भी हालत में गिराने वाले हैं- हमारे पास ED, CBI और IT है: संजय राउत | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमसी बैंक धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए 29 दिसंबर को तलब किया है| पत्नी वर्षा को मिले ED के नोटिस पर संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है||

ईडी के समन पर राउत ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा,'पिछले 1 साल में, शरद पवार, एकनाथ खड़से और प्रताप सरनाइक को नोटिस मिला और अब आप सभी मेरे नाम पर चर्चा कर रहे हैं। इन सभी लोगों ने महाराष्ट्र में सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये कागज के टुकड़े हैं और कुछ नहीं।



शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,'घर की महिलाओं को निशाना बनाना कायरता का काम है। हम किसी से नहीं डरते हैं और उसी के अनुसार प्रतिक्रिया देंगे। ईडी को कुछ कागजात की जरूरत थी और हमने उन्हें समय पर जमा करवा दिया है।'




 संजय राउत ने कहा,''ये सब राजनीति से प्रेरित है, 10 साल पुराना एक केस ईडी ने निकाला है, हम मिडिल क्लास लोग हैं। मेरी पत्नी एक शिक्षिका हैं उसने अपने दोस्त से 10 साल पहले 50 लाख का कर्जा लिया था, इसमें ED और भाजपा को क्या तकलीफ है? 



संजय राउत ने कहा,''मेरे पास एक साल से बीजेपी के परिवार से कुछ लोग आ रहे हैं, वो बार-बार मुझे ये कहने की कोशिश करते हैं कि ये सरकार हम किसी भी हालत में गिराने वाले हैं, हमारे पास केंद्र की सत्ता है, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स है|




राउत ने कहा, 'हम कानून का पालन करने वाले हैं। ईडी पर केंद्र सरकार का दबाव है। हम इन चीजों से डरने वाले नहीं हैं। शिवसेना की तरफ से भी ऐसा ही जवाब मिलेगा। हमारे लिए ईडी जरूरी नहीं है। हमने कुछ भी गलत नहीं किया है। परिवार को निशाना बनाएंगे तो वैसा ही जवाब देंगे। भाजपा को पीएमसी और एचडीआईएल की जानकारी हमने दी थी। ईडी भाजपा का कार्यालय बन गया है। भाजपा के कई नेता वहां आते-जाते रहते हैं। कानून से बढ़कर कुछ नहीं है, न मैं और ना आप। किसी भी कीमत पर हम ये सरकार चलाएंगे। मुझे धमकाने की कोशिश की गई लेकिन मैं उनका बाप हूं।'



संजय राउत ने कहा,''मुझसे पंगा मत लेना... मैं नंगा आदमी हूं, शिवसैनिक हूं। मेरे पास भाजपा की फ़ाइल है, अगर उसे निकाला तो आपको देश छोड़कर भागना पड़ेगा। मेरे पास 121 लोगों के नाम हैं, जल्द ही ईडी को दूँगा। इतने नाम हैं कि 5 साल ईडी को काम करना पड़ेगा। तब ईडी को पता चलेगा कि किससे पंगा लिया है|



 राउत ने कहा कि,''मेरे पास भाजपा की फ़ाइल है,अगर उसे निकाला तो आपको देश से छोड़कर भागना पड़ेगा...नीरव मोदी और विजय माल्या के साथ भारतीय जनता पार्टी की पूरी पलटन खड़ी हो जाएगी लंदन और ब्रिटेन में|  "इस देश में, भाजपा में ऐसे बड़े-बड़े सूरमा बैठे हैं, अगर मैं उनके परिवार तक पहुंचा तो आपको देश छोड़कर भागना पड़ेगा|  









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।