मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कमलनाथ ने CM शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर दी उपचुनाव में जीत की बधाई

भोपाल: मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है वहीं, कांग्रेस की झोली में 9 सीटें गई हैं|बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्…

कमलनाथ ने CM शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर दी उपचुनाव में जीत की बधाई
कमलनाथ ने CM शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर दी उपचुनाव में जीत की बधाई | फ़ोटो: TVL News

भोपाल: मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है वहीं, कांग्रेस की झोली में 9 सीटें गई हैं|बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने इन 28 सीटों में से 27 पर जीत हासिल की थी।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर उपचुनाव में जीत की बधाई दी।




उपचुनाव के नतीजे आने के बाद कमलनाथ ने हार मान ली है। उन्होंने कहा कि हम जनादेश को शिरोधार्य करते हैं। हमने जनता तक अपनी बात पहुंचाने की पूरी कोशिश की। अब हम विपक्ष में रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। जनता के हित के लिए हमेशा खड़े रहेंगे।




कमलनाथ ने कहा था,''हम जनादेश को शिरोधार्य करते हैं।हमने जनता तक अपनी बात पहुंचाने का पुरा प्रयास किया।मै उपचुनाव वाले क्षेत्रों के सभी मतदाताओं का भी आभार मानता हूँ।उम्मीद करता हूँ कि भाजपा की सरकार किसानों के हितों का ध्यान रखेगी,युवाओं को रोजगार देगी, महिलाओं का सम्मान व सुरक्षा कायम रखेगी|



कमलनाथ ने कहा था,'प्रदेश के नव निर्माण के हमारे काम को आगे बढ़ायेगी,प्रदेश को विकास व प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगी।हम जनादेश को स्वीकार कर विपक्ष का दायित्व निभाएंगे,प्रदेश हित और जनता के हित के लिए सदैव खड़े रहेंगे,संघर्षरत रहेंगे।इन परिणामो की हम समीक्षा करेंगे|











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।