मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जीतन राम मांझी का चिराग पासवान पर तंज, कहा-जिस डाल पर बैठें और उसी डाल को काट दें तो हश्र क्या होता है

नई दिल्ली:बिहार विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA ने 125 सीटों पर जीत हासिल की| सत्तारूढ़ गठबंधन को 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में 125 सीटों (BJP 74…

जीतन राम मांझी का चिराग पासवान पर तंज, कहा-जिस डाल पर बैठें और उसी डाल को काट दें तो हश्र क्या होता है
जीतन राम मांझी का चिराग पासवान पर तंज, कहा-जिस डाल पर बैठें और उसी डाल को काट दें तो हश्र क्या होता है | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:बिहार विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA ने 125 सीटों पर जीत हासिल की| सत्तारूढ़ गठबंधन को 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में 125 सीटों (BJP 74, JDU 43, VIP 4, HAM 4) पर जीत हासिल हुई है, जबकि विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीटें  (RJD 75, Congress 19, Left 16) जीती हैं| इसके साथ की नीतीश कुमार के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है| AIMIM ने 5, BSP ने 1, LJP ने 1 और निर्दलीय ने 1 सीट जीत हासिल की|




बिहार पूर्व CM जीतन राम मांझी ने लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान पर तंज कसते हुऐ कहा,'जिस डाल पर बैठें और उसी डाल को काट दें तो हश्र क्या होता है... ठीक उसी प्रकार से चिराग साहब ने जिस फोल्ड में रहे उसे ही हराने और बर्बाद करने का काम किया। निश्चित तौर पर डाल तो कटी है लेकिन उसके साथ वो भी गिरे हैं और अपने चिराग से भस्म हो गए हैं|




लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने 130 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, हालांकि उनका एक ही प्रत्याशी अपने सिर जीत का सेहरा बांध पाया है| चिराग ने आज (बुधवार) प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमाम नेताओं को जीत की बधाई दी|



चिराग पासवान ने कहा,''NDA को तो नहीं पर JDU को 'डेंट' करना जरूर हमारा लक्ष्य था और उस लक्ष्य पर मैंने मज़बूती से काम किया है। इसका नुकसान भाजपा को नहीं हो इस पर भी मैंने निरंतर काम किया। जो हमारा लक्ष्य था कि भाजपा को ज्यादा सीटों पर जीत मिले और JDU को नुकसान हो वो हमने हासिल किया है|




चिराग पासवान ने कहा,''जो लोग आज की तारीख में सत्ता में है, भ्रष्टाचार कहां हुआ कितना हुआ उसको उजागर करने की जिम्मेदारी उनके ऊपर है... ये मैंने स्पष्ट किया हुआ है कि अगर नीतीश कुमार जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं तो उसका समर्थन LJP नहीं करेगी| चिराग पासवान ने कहा,'' नीतीश कुमार और सुशील मोदी के लिए मेरा समर्थन कभी नहीं होगा। अगर वह मेरे राज्य के मुख्यमंत्री बने रहे, तो राज्य स्तर पर मेरा समर्थन नहीं होगा ... हम केंद्र में पीएम मोदी का समर्थन जारी रखेंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।