मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मध्यप्रदेश उपचुनाव: चुनाव आयोग फैसले पर बोले कमलनाथ-स्टार प्रचारक न तो कोई कद है और न ही कोई पद

भोपाल: भारत निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता के बार-बार उल्लंघन का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता कमलनाथ के स्टार प्रचारक का दर्जा रद्द कर दिया। शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा स्टार प्रचारक का दर्ज़ा रद…

मध्यप्रदेश उपचुनाव: चुनाव आयोग फैसले पर बोले कमलनाथ-स्टार प्रचारक न तो कोई कद है और न ही कोई पद
मध्यप्रदेश उपचुनाव: चुनाव आयोग फैसले पर बोले कमलनाथ-स्टार प्रचारक न तो कोई कद है और न ही कोई पद | फ़ोटो: TVL News

भोपाल: भारत निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता के बार-बार उल्लंघन का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता कमलनाथ के स्टार प्रचारक का दर्जा रद्द कर दिया। शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा स्टार प्रचारक का दर्ज़ा रद्द करने पर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि,''स्टार प्रचारक न तो कोई कद है और न ही कोई पद है।




मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  ने कहा कि,स्टार प्रचारक न तो कोई कद है और न ही कोई पद है। मैं चुनाव आयोग के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, 10 नवंबर के बाद टिप्पणी करूंगा क्योंकि जनता अंत में सबसे ज़्यादा मायने रखती है और वो सब कुछ जानती है|




इससे पहले कमलनाथ ने कहा था कि,''अब जनता फ़ैसला करेगी। मेरी आवाज़ को रोकने का, दबाने का प्रयास है। कांग्रेस की आवाज़ को कुचलने का प्रयास है। सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं। जनता सच्चाई का साथ देगी|




बता दें कि चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए प्रचार करते हुए आदर्श आचार संहिता का बार-बार उल्लंघन करने के चलते कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ‘स्टार प्रचारक' का दर्जा शुक्रवार को रद्द कर दिया|मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर अगले हफ्ते चुनाव होने हैं



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।