मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मध्यप्रदेश: डीजल माफिया ने सिपाही की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या, हिरासत में लिए गए 5 संदिग्ध

सतना: मध्यप्रदेश के सतना के नयागांव थाने में तैनात सिपाही (कांस्टेबल) प्रबल प्रताप सिंह की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।रविवार दोपहर को जब उनकी मौत की खबर आई तो यह माना गया था कि यह सड़क हादसा…

मध्यप्रदेश: डीजल माफिया ने सिपाही की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या, हिरासत में लिए गए 5 संदिग्ध
मध्यप्रदेश: डीजल माफिया ने सिपाही की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या, हिरासत में लिए गए 5 संदिग्ध | फ़ोटो: TVL News

सतना: मध्यप्रदेश के सतना के नयागांव थाने में तैनात सिपाही (कांस्टेबल) प्रबल प्रताप सिंह की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।रविवार दोपहर को जब उनकी मौत की खबर आई तो यह माना गया था कि यह सड़क हादसा है। बताया जा रहा है सिपाही (कांस्टेबल) प्रबल प्रताप सिंह की मौत सड़क हादसे में नही डीजल माफिया ने उनकी हत्या की है|



नयागांव पुलिस थाना प्रभारी आशीष धुर्वे को अधिकारियों ने बताया था कि सड़क दुर्घटना में कांस्टेबल की मौत हो गई थी| अब पता चला नयागांव थाना इलाके के पथरा गांव में डीजल की कालाबाजारी पकड़ने के लिए गए कांस्टेबल प्रबल प्रताप सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या हो गई थी|




मध्यप्रदेश के सतना के पथरा गाँव में कथित तौर पर डीजल की कालाबाजारी करने वाले ने पुलिस कांस्टेबल प्रबल प्रताप सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी, जहाँ वह इस मामले की जाँच कर रहे थे। सतना के एसपी रियाज इकबाल का कहना है कि, "आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं।"




पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिए गए 5 संदिग्ध। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना के लिए 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की। नयागांव पुलिस थाने के इंचार्ज आशीष ध्रुवे को निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि कांस्टेबल की मौत सड़क हादसे में हुई है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जून 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।