सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया| सीधी से सतना जा रही एक बस नहर में गिर गई| बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है| अब तक नहर से 47 शवों को बाहर निकाला जा चुका है , 42 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं| बस में क़रीब 54 यात्री सवार थे। सीधी पुलिस अधीक्षक ने बताया,'' सीधी बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो हुई है। 42 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं|
सीधी में हुई बस दुर्घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस MLA जीतू पटवारी ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बाणसागर डैम से नहर का पानी रोकने के निर्देश दिए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने सीधी के कलेक्टर को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ करने के निर्देश दिए हैं|
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में ‘‘भयावह'' बस दुर्घटना को लेकर मंगलवार को शोक जताया और प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सीधी में हुई बस दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी। MP मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है|
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश के सीधी में हुए बस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "जिन परिवारों ने इस हादसे में अपनो को खोया है मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट करते हुए दुख जताया| उन्होंने कहा कि कई यात्रियों के हताहत होने की जानकारी सामने आयी| उन्होंने सरकार से मांग की कि तत्काल राहत कार्य शुरू कर बस में फंसे यात्रियों को बचाने का प्रयास हो| पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाए|
गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट करते हुए दुख जताया| उन्होंने कहा,''मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुआ बस हादसा बहुत दुःखद है, मैंने मुख्यमंत्री जी से बात की है। स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव के लिए हर संभव मदद पहुंचा रहा है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
मध्य प्रदेश कांग्रेस MLA जीतू पटवारी ने भी घटना पर ट्वीट करते हुए दुख जताया| जीतू पटवारी ने ट्वीट किया,''सीधी से सतना जा रही बस के नहर में गिर जाने से कई लोगों की दर्दनाक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायल लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया,''मध्य प्रदेश के सीधी में 54 यात्रियों से भरी बस नहर में गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में 30 लोगों की मृत्यु का दुखद समाचार हृदय विदारक! शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना! मृतकों की आत्माओं को शांति दे भगवान। मृतकों के परिजनों को इस ₹10-10 लाख मुआवजा दे सरकार।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने सीधी में हुए बस हादसे में पीड़ित परिवारों के लोगों के साथ मुलाकत कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि इस संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।"
सीधी में हुए बस हादसे पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा,'प्रधानमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 5 लाख रुपये मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को देंगे। अभी के लिए 10,000 रुपये दिए गए हैं। घायलों का निशुल्क इलाज किया जाएगा| बचाव कार्य अब समाप्त हो गया है। चौहान ने कहा,''24 पुरुष, 20 महिलाएं और 1 बच्चे के शव को हम निकाल चुके हैं। नहर में बांध के पानी को आने से बंद किया गया फिर बस निकाली गई। अब तक बस का अनियंत्रित होना ही हादसे का कारण लग रहा हैं|