भोपाल: मध्य प्रदेश में खाद की किल्लत पर CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, “प्रदेश में खाद की आपूर्ति निरंतर की जा रही है। मैं आपको आश्वस्त कर रहा हूं कि हम खाद की कोई कमी नहीं आने देंगे। खाद की कमी नहीं है। तकनीकी कारणों से थोड़ी से दिक्कत बीच में आई थी लेकिन खाद की उपलब्धता है। आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाएगी|
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, “कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, अराजकता का माहौल बनाना चहाते हैं। ऐसे लोगों से हम सख्ती से निपटेंगे। कोई गड़बड़ करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी|
मध्य प्रदेश में खाद की किल्लत से अन्नदाता किसान परेशान है| गेहूं की बुआई जारी है और किसानों को खाद की जरूरत है। लेकिन उपलब्धता आसान नहीं होने से परेशानी की स्थिति बनी हुई है। पर्याप्त मात्रा में किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है तो उन्हें महंगे दामों पर अपनी जरूरतें पूरी करना पड़ रही हैं| खाद वितरण केंद्रों पर इस समय डीएपी खाद और यूरिया के लिए मारामारी मची हुई है। किसानों को एक बोरी खाद के लिए लाइन में लगकर धक्का-मुक्की करनी पड़ रही है।
कांग्रेस विधायक जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा कि,''मध्यप्रदेश में खाद के लिए किसान परेशान हैं| मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक किसानों की आवाज उठा रहे हैं तो शिवराज सिंह चौहान की नौकरशाही मुकदमा दर्ज कर रही है|