मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

इसी को कहते हैं मुंगेरी लाल के हसीन सपने: राहुल गांधी के 'मप्र में बनेगी कांग्रेस की सरकार' वाले बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार

भोपाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा,'इसी को मुंगेरी लाल के हसीन सपने कहते हैं। उन्होंने कहा,''मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत…

इसी को कहते हैं मुंगेरी लाल के हसीन सपने: राहुल गांधी के 'मप्र में बनेगी कांग्रेस की सरकार' वाले बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार
इसी को कहते हैं मुंगेरी लाल के हसीन सपने: राहुल गांधी के 'मप्र में बनेगी कांग्रेस की सरकार' वाले बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार | फ़ोटो: TVL News

भोपाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा,'इसी को मुंगेरी लाल के हसीन सपने कहते हैं। उन्होंने कहा,''मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी| दरअसल, 2023 मध्य प्रदेश चुनाव पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,'मध्य प्रदेश में एकतरफा चुनाव जीतेगी कांग्रेस| मध्य प्रदेश में बीजेपी नजर नहीं आएगी। 



राहुल गांधी के बयान पर विश्वास सारंग ने कहा,'' इसी को मुंगेरी लाल के हसीन सपने कहते हैं। राहुल गांधी की दिक्कत ये ही है कि वो जब खेत में खड़े होते हैं तब खलिहान की बात करते हैं और जब खलिहान में होते हैं तो खेत की बात करते हैं| राहुल गांधी क्या कहते हैं, क्या करते हैं, क्या सोचते हैं ये भगवान ही मालिक है। मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी|



सबको पता है भाजपा ने मध्य प्रदेश में पैसा देकर सरकार बनाई है: राहुल गांधी

2023 मध्य प्रदेश चुनाव के सवाल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,'मैं आपको एक बात लिखकर देता हूं कि कांग्रेस मध्य प्रदेश के चुनावों को जीतेगी और भाजपा वहां दिखाई नहीं देगी। राहुल गांधी ने कहा,'मध्य प्रदेश में तूफान आया हुआ है और वहां हर कोई जानता है कि भाजपा ने वहां पैसा देकर सरकार बनाई है। पूरा प्रदेश गुस्से में है|



बता दें मध्य प्रदेश में 2018 में लंबे समय से सत्ता पर काबिज बीजेपी को कांग्रेस ने सत्ता से बाहर कर सरकार बनाई थी, लेकिन कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार 15 महीने ही चल पाई। ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिससे कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। अब कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए फिर पूरा जोर लगा रही हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।