गाज़ियाबाद: गाज़ियाबाद की थाना साहिबाबाद पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है| पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे/निशादेहीं पर चोरी की 06 कार (कीमत करीब 70-80 लाख रुपये), कार चोरी करने की इलेक्ट्रानिक डिवाइस व अवैध शस्त्र आदि बरामद हुए है।
साहिबाबाद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान नाजद्वार चौराहा से पांच लोगों को छ चोरी की कार, कार चोरी करने के उपकरण, दो नाजायज तमंचा मय जिंदा कारतूस 315 बोर, तीन नाजायज चाकू, दो फर्जी आधार कार्ड सहित गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि बरामद कारों मे से आई20 कार, नीली बलेनो कार दिनांक 19.12.2022 की रात्रि को थाना साहिबाबाद गाजियाबाद से चोरी की थी। तथा अन्य बरामद कारें दिल्ली के अलग अलग स्थानों से चोरी की है। अभियुक्तगणों का सात सदस्यों का चोरी का अंतर्राज्यीय गिरोह पिछले 20 वर्षों से दिल्ली व आस पास के राज्यों मे लगातार वाहन चोरी कर रहा है।
गाज़ियाबाद की एसीपी नीलम शर्मा साहिबाबाद पुलिस के द्वारा एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया है। 2 अभियुक्त मौके से भाग गए। 6 कार बरामद हुई हैं|
गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम व पता
1. फिरोज अहमद पुत् अली अहमद नि0- डी-1030 गली न0- 13 राजीव कालोनी भौपुरा थाना साहिबाबाद गाजियाबाद
2. मनोज नेहरा पुत्र ओमप्रकाश नि0 मकान न0- 249 गली न0- 22 गांधी का???ोनी थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर
3. नीरज पुत्र अशोक तिवारी नि०- भटनपुरा थाना उचैरा जनपद सतना म0प्र0, हाल पता मकान 86 गली न0- 01 नजफगढ पार्क दिचाउ रोड नजफगढ़ दिल्ली
4. अफजाल पुत्र अशफाक नि0- कैली गाव चोक मस्जिद थाना दौराला मेरठ
5. उबैस पुत्र अबरार नि0- कनपुरा थाना डिडौली जनपद अमरोहा