मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ओडिशा में एक और रूसी नागरिक की मौत, मालवाहक जहाज पर मिली लाश; पिछले 15 दिन में तीसरे रूसी नागरिक की मौत

जगतसिंहपुर/भुवनेश्‍वर: ओडिशा में मंगलवार को एक और रूसी नागरिक की मौत हो गई| बी व्लादिमीर और पावेल एंटोव के बाद अब एक और रूसी नागरिक की लाश मिली है। जहाज के मुख्य अभियंता नागरिक मिलियाकोव सर्गेई (51)…

ओडिशा में एक और रूसी नागरिक की मौत, मालवाहक जहाज पर मिली लाश; पिछले 15 दिन में तीसरे रूसी नागरिक की मौत
ओडिशा में एक और रूसी नागरिक की मौत, मालवाहक जहाज पर मिली लाश; पिछले 15 दिन में तीसरे रूसी नागरिक की मौत | फ़ोटो: TVL News

जगतसिंहपुर/भुवनेश्‍वर: ओडिशा में मंगलवार को एक और रूसी नागरिक की मौत हो गई|  बी व्लादिमीर और पावेल एंटोव के बाद अब एक और रूसी नागरिक की लाश मिली है। जहाज के मुख्य अभियंता नागरिक मिलियाकोव सर्गेई (51) ओडिशा में एक मालवाहक जहाज पर मृत पाए गए। ओडिशा में पिछले 15 दिन में तीसरे रूसी नागरिक की मौत हुई है। 



रूसी नागरिक मिलियाकोव सर्गेई का शव आज मंगलवार को जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज से बरामद किया गया है| 



पुलिस के मुताबिक,''एक अन्य रूसी नागरिक मिलियाकोव सर्गेई जहाज के मुख्य अभियंता ओडिशा में एक मालवाहक जहाज पर मृत पाए गए। मामले की जांच समुद्री पुलिस अन्य वैधानिक अधिकारियों के साथ करेगी और उसके बाद ही अंतिम रिपोर्ट उपलब्ध होगी| 



गौरतलब है कि इससे पहले दो रूसी पर्यटकों की दक्षिणी ओडिशा के रायगढ़ शहर में रहस्यमयी मौत हो गई थी| इनमें से एक 65 साल के रूसी सांसद पावेल एंटोव थे और दूसरे उनके मित्र व्लादिमीर बिडेनोव थे| पावेल की मौत 24 दिसंबर को और बिडेनोव की 22 दिसंबर को हुई थी| पावेल की होटल की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरने से मौत हुई थी, जबकि उनके मित्र बिडेनोव दो दिन पहले इसी होटल के अपने कमरे में मृत पाए गए थे| फिलहाल ओडिशा पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है| 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।