मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: Bharat Jodo Yatra Day 109: कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” (Bharat Jodo Yatra) आज मंगलवार को (जनवरी 03, 2023) फिर से शुरुआत हुई| कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा…

राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे: प्रियंका गांधी
राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे: प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  Bharat Jodo Yatra Day 109: कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” (Bharat Jodo Yatra) आज मंगलवार को (जनवरी 03, 2023) फिर से शुरुआत हुई| कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के अवकाश के बाद आज फिर से शुरू हो गई है| आज  यह यात्रा सुबह 10 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट के हनुमान मंदिर, यमुना बाजार से शुरू हुई जो गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में प्रवेश कर गई| यहाँ गाजियाबाद के लोनी बार्डर से शाम बागपत पहुंचेगी|



गाजियाबाद के लोनी बार्डर पर कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे। अदानी जी और अंबानी जी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे|



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 109वां दिन है।  नौ दिनों के बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज फिर से शुरू हुई। 24 दिसंबर 2022 को यात्रा दिल्ली के लाल किला पहुंची थी। इसके बाद 9 दिनों का विश्राम था। यात्रा ने अबतक 108 से दिनों में 3,000 किमी से अधिक मार्च कर चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा दूसरे चरण में हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के रास्ते जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रही है।



आज सुबह दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ये पदयात्रा शुरू की है।  दिल्ली के मौजपुर, जाफ़राबाद, गोकुलपुरी से होते हुए ये यात्रा यूपी में प्रवेश कर गई। यूपी के लोनी से गाजियाबाद होते हुए बागपत में रात को यात्रा रुकेगी और विश्राम किया जाएगा। यह यात्रा 120 किलोमीटर का सफर तय कर पांच जनवरी को हरियाणा में पहुंचेगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।