बीदर: कर्नाटक के बीदर जिले में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम सात महिलाओं की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। बीदर जिले में चिट्टागुप्पा तालुक के बेमलखेड़ा गांव के पास शुक्रवार देर शाम एक ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में सात महिलाओं की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए|
ये महिलाएं (जान गंवाने वाली महिलाएं) दिहाड़ी मजदूर थीं और काम के बाद ऑटो रिक्शा से घर लौट रही थीं| इसी दौरान एक ट्रक ने बेमलाखेड़ा सरकारी स्कूल के पास ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे सभी महिलाओं की मौत हो गई।
बीदर पुलिस के मुताबिक,'' मृतकों की पहचान पार्वती (40), प्रभावती (36), गुंडम्मा (60), यदम्मा (40), जगम्मा (34), ईश्वरम्मा (55) और रुक्मणि बाई (60) के तौर पर हुई है| घायलों में ट्रक और ऑटो रिक्शे के ड्राइवर समेत 11 लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इनमें दो लोगों की हालत नाजुक है। पुलिस ने हादसे को लेकर केस दर्ज कर लिया है।
बीदर पुलिस ने बताया कि,'' एक ट्रक और एक ऑटो रिक्शा की टक्कर में 7 महिलाओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए | यह घटना बेमलखेड़ा गांव के पास हुई है| बुडामनहल्ली गांव की रहने वाली महिला मजदूर काम के बाद अपने घरों को वापस लौट रहीं थीं| घायलों को बीदर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया|