पटना: बिहार विधान सभा चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर बने हुए हैं| चिराग पासवान ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन सीटों पर लोजपा के उम्मीदवार नहीं हैं, वहां भाजपा उम्मीदवार को वोट दें|
चिराग पासवान ने ट्वीट किया है आप सभी से अनुरोध है की जहां भी लोक जनशक्ति पार्टी(LJP) के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है उन सभी स्थानो पर बिहार 1st बिहारी 1st को लागू करने के लिए लोजपा के प्रत्याशीयो को वोट दें व अन्य स्थानो पर भारतीय जनता पार्टी के साथीयों भाजपा को दें। आने वाली सरकार #नीतीशमुक्त सरकार बनेगी।#असम्भवनीतीश..
चिराग पासवान ने अपनी एक जनसभा में सीतामढ़ी मे सीतामाता का मंदिर बनाने का भी ऐलान किया है| पासवान ने कहा,जैसे माता सीता के बिना राम अधूरे हैं वैसे राम के बिना माता सीता। इसलिए मैं चाहता हूं कि जैसे भव्य राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में हुआ, उससे भी बड़े माता सीता मंदिर का निर्माण सातामढ़ी में हो। इसके पीछे का उद्देश्य-मेरी आस्था और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है|
क्या आपकी सरकार बनेगी पूछे जाने पर LJP अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, लोजपा की जो अगली सरकार बनेगी उसी में हम मंदिर की आधारशिला रखेंगे। बिलकुल हमारी सरकार बनेगी। कम से कम जो मुख्यमंत्री हैं वो दोबारा मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और भाजपा के नेतृत्व में हम भाजपा-लोजपा सरकार बनाएंगे|
सिया बिन राम अधूरे हैं इसी लिए भगवान राम के मंदिर बनने के साथ सीतामढ़ी में माता सीता का मंदिर भव्य मंदिर का निर्माण #बिहार1stबिहारी1st लागू कर बनवाऊंगा।माता सीता के आशीर्वाद से #बिहार1stबिहारी1st भी लागू होगा।माता सीता नारी सशक्तिकरण व नारी स्वाभिमान की प्रतीक हैं। जय माँ जानकी...बिहार में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा अगर हमारे मौजूदा मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी पिछले 15 साल में दिए होते तो आज बिहार राजस्व की समस्या से बेहाल नहीं होता।